Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

April 14, 2026

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

April 14, 2026

रतलाम में अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज युवा शाखा द्वारा”समरसता महाआरती” का आयोजन कल 14 अप्रैल को

April 13, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » मतदान दलों को सामग्री वितरण 27 नवम्बर को रतलाम, सैलाना, जावरा एवं आलोट मुख्यालय से मतदान दल प्रस्थान करेंगे
All News

मतदान दलों को सामग्री वितरण 27 नवम्बर को रतलाम, सैलाना, जावरा एवं आलोट मुख्यालय से मतदान दल प्रस्थान करेंगे

SamagraBy SamagraNovember 26, 2018No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 26 नवम्बर 2018/ विधानसभा निर्वाचन 2018 के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार रतलाम जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों में मतदान की प्रक्रिया 28 नवम्बर को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक होगी। मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण 27 नवम्बर को प्रातः7 बजे से किया जाएगा।

मतदान सामग्री वितरण के साथ दलों की रवानगी मतदान केन्द्रों के लिए होगी। रतलाम जिला मुख्यालय स्थित शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 219 रतलाम ग्रामीण एवं 220रतलाम शहर के मतदान दलों को सामग्री वितरित की जाएगी। सैलाना स्थित शासकीय महावि़द्यालय पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 221सैलाना के मतदान दलों को सामग्री प्रदान की जाएगी। इसी तरह जावरा स्थित शासकीय भगतसिंह महाविद्यालय पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 222 जावरा के मतदान दलों को मतदान सामग्री प्रदान कर मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया जाएगा। आलोट स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 223 आलोट के मतदान दलों को मतदान सामग्री प्रदान की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान के मार्गदर्शन में मतदान सामग्री वितरण स्थलों पर समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गई हैं।

1267 मतदान केन्द्रों पर पहुंचेंगे मतदानकर्मी

जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के लिए1267 मतदान केन्द्र स्थापित किए गए हैं। जहां साढ़े पांच हजार से अधिक मतदान कर्मी नियोजित किए गए हैं। रतलाम ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 247 मतदान केन्द्र, रतलाम शहर विधानसभा क्षेत्र में 257 मतदान केन्द्र,सैलाना विधानसभा क्षेत्र में 244 मतदान केन्द्र जावरा विधानसभा क्षेत्र में 270 मतदान केन्द्र तथा आलोट विधानसभा क्षेत्र में 249 मतदान केन्द्र है। प्रत्येक मतदान केन्द्र में पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी क्रमांक 1, 2एवं 3 को नियोजित किया गया है। मतदान दल मतदान सामग्री प्राप्त करने के उपरान्त मतदान केन्द्र पर पहुंचेंगे तथा वहां की व्यवस्थाएं पूर्ण करेंगे। मतदान सामग्री वितरण के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 70 से अधिक कर्मचारियों को नियोजित किया गया है।

मतदान सामग्री का मिलान कर प्रस्थान करेंगे दल

मतदान दल सामग्री वितरण केन्द्र पर निर्धारित समस्त सामग्री प्राप्त कर उसका चेकलिस्ट से मिलान करेंगे। मतदान केन्द्र पर पहुंचकर वहां की समस्त व्यवस्थाओं को पूर्ण करेंगे। पीठासीन अधिकारी को मतदान दल की रवानगी के पूर्व जो सामग्री प्रदान की जाएगी। उसके साथ एक चेकलिस्ट भी प्रदान की जाएगी जिससे वह सामग्री मिलान कर सकेगा जो महत्वपूर्ण प्रारूप पीठासीन अधिकारी को रखना होंगे। उनमें मतदान अभिकर्ता की नियुक्ति पत्र,अभ्याक्षेपित मतों की सूची, निरक्षर, अंधे और शिथिलांग मतदाताओं की सूची, मतदाता रजिस्टर, निविदत मतों की सूची, अभिलिखित मतों का लेखा, मतदाता पर्ची, सूचना मतदान केन्द्र से 100 मीटर की दूरी संबंधी, मतदाता पर्ची भीतर एवं बाहर जाने के रास्ते एवं जरूरी सूचना पर्ची मतदाता अभिकर्ता का अभिज्ञान पत्र,हरिपत्र मुद्रा, अंधे एवं शिथिलांग मतदाता के साथी का घोषणा पत्र, अभ्याक्षेपित फीस की रसीद, मतदान आरंभ होने से पूर्व एवं मतदान समाप्ति पर पीठासीन अधिकारी द्वारा की जाने वाली घोषणा पुलिस को शिकायती पत्र, उम्र की घोषणा की सूची, निर्वाचकों की उम्र की घोषणा,प्रेक्षक जोनल आफिसर अथवा अधिकारियों को निरीक्षण की डायरी, स्ट्रीप सील का रिकार्ड,मतदाता का घोषणा पत्र, माइक्रों ऑब्जर्वर या आरओ को प्रस्तुत की जाने वाली अतिरिक्त जानकारी का प्रपत्र मतदाता अभिकर्ता गतिविधि, शीट, नकली मतदान प्रमाण-पत्र,विजिट शीट, मॉकपोल की जानकारी के साथ ही पीठासीन अधिकारी को स्टेशनरी भी प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही पीठासीन अधिकारी को चार लिफाफे भी प्रदान किए जाएंगे। पहला पैकेट परिनियत लिफाफे का होगा। दूसरा पैकेट अपरिनियत लिफाफा, तीसरा पैकेट पीठासीन अधिकारी की पुस्तिका, ईवीएम निर्देशिका,अमिट स्याही, स्टाम्प पेड, धातु की मोहर, रबर स्टाम्प का होगा। चौथा पैकेट पीठासीन की डायरी, मतदान संबंधी घोषणा, मतो का लेखा,पेपर स्याही का रहेगा। काला लिफाफा मॉकपोल उपरान्त वीवीपेट मिनिट का ड्रॉप बाक्स से मुद्रित पर्चियों को रखने का होगा। मतदान दलों को रवानगी के समय उक्त सामग्री प्रदान करने के साथ ही दी जाने वाली चेकलिस्ट से सामग्री का मिलान करना बेहतर होगा ताकि मतदान केन्द्र पर आवश्यक सामग्री के साथ मतदान दल पहुंच सके।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleआईएमए हॉल रतलाम में हुआ डायग्नोस्टिक सेंटर का शुभारंभ,बीपीएल कार्डधारकों को मिलेगी निःशुल्क जांच की सुविधा।
Next Article जिले के पांचो विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतदान सामग्री वितरित, बुधवार 28 नवम्बर को प्रातः 8बजे से 5 बजे तक होगी मतदान की प्रक्रिया
Samagra

Related Posts

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026

रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी

January 22, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

By EditorApril 14, 2026

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के नामली थाना अंतर्गत बांगरोद और जड़वासा के बीच स्थित जंगल क्षेत्र…

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

April 14, 2026

रतलाम में अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज युवा शाखा द्वारा”समरसता महाआरती” का आयोजन कल 14 अप्रैल को

April 13, 2026
Top Trending

रतलाम : रात के सन्नाटे में जंगल में पेड़ के नीचे बैठा मिला विदेशी युवक, जांच के लिए नामली थाने ले गए… ट्रेन से उतरकर रास्ता भटकने की आशंका

By EditorApril 14, 2026

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। जिले के नामली थाना अंतर्गत बांगरोद और जड़वासा के बीच…

भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह सम्पन्न,समाज के बालक एवं बालिकाओं के द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई

By EditorApril 14, 2026

रतलाम,14अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। भारतीय सिंधु सभा रतलाम का मेधावी छात्र सम्मान समारोह संत…

रतलाम में अखिल भारतीय दसनाम गोस्वामी समाज युवा शाखा द्वारा”समरसता महाआरती” का आयोजन कल 14 अप्रैल को

By EditorApril 13, 2026
Advertisement
Demo
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.