रतलाम, 14नवम्बर(खबरबाबा.काम)। नाम वापसी के बाद अब जिले के चुनाव मैदान की तस्वीर पूरी तरह साफ हो चुकी है। नाम वापसी के बाद जिले की पांचों विधानसभा में कुल 40 उम्मीदवार मैदान में है। जिले की पांचों विधानसभाओं में से सिर्फ सैलाना और जावरा में निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में डटे हुए हैं।
जिले की स्थिति पर नजर डाली जाए तो सबसे ज्यादा उम्मीदवार सैलाना विधानसभा से चुनावी मैदान में है। यहां नाम वापसी के बाद अब 12 उम्मीदवार मैदान में डटे हुए हैं। रतलाम शहर में सात, रतलाम ग्रामीण में छह ,जावरा में 9 और आलोट में छह उम्मीदवार अब चुनावी मैदान में है।
सैलाना सीट से भाजपा की बागी विधायक संगीता चारेल और रतलाम ग्रामीण से पूनम सोलंकी ने अपने नाम वापस ले लिए है। वहीं जावरा सीट पर कांग्रेस के बागी डॉ.हमीरसिंह और भाजपा के बागी श्यामबिहारी पटेल मैदान में टिके हुए है।
नामवापसी के अंतिम समय तक दोनो ही पार्टियों में बागी उम्मीदवारों को समझाने के प्रयास किए जाते रहे। इन प्रयासों को कहीं सफलता मिली तो कहीं असफलता हाथ लगी। जिले की सैलाना सीट पर भाजपा की विधायक संगीता चारेल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में भरा अपना नामाकंन वापस ले लिया है। इसी तरह भाजपा नेत्री पूनम सोलंकी ने रतलाम ग्रामीण सीट से अपना नाम वापस ले लिया है। जिले की आलोट और रतलाम सिटी पर बागी उम्मीदवारों की उपस्थिति नहीं थी। लेकिन जावरा में दोनो ही पार्टियों के बागी उम्मीदवारों ने नाम वापस लेने से इंकार कर दिया है।
जावरा से मिले समाचारों के मुताबिक भाजपा के दो बागियों में से एक विश्वजीत सिंह ने समझाईश के बाद अपना नाम वापस ले लिया है। लेकिन दूसरे बागी प्रत्याशी श्यामबिहारी पटेल ने नामवापसी से साफ इंकार कर दिया है। उधर कांग्रेस के तीन बागी प्रत्याशियों में से दो डीपी धाकड और युसूफ कडपा ने नाम वापस ले लिए है। जबकि डॉ.हमीरसिंह राठौड मैदान में बने हुए हैं।
कहां कौन उम्मीदवार मैदान में
रतलाम शहर
रतलाम ग्रामीण
जावरा
सैलाना
आलोट
What's Hot
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.