Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

April 16, 2026

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » 15 मिनिट लगते हैं विभिन्न अनुमतियों के लिए ऑनलाईन प्रक्रिया में,जिला स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में राजनीतिक दलों को आदर्श आचरण संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए
All News

15 मिनिट लगते हैं विभिन्न अनुमतियों के लिए ऑनलाईन प्रक्रिया में,जिला स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में राजनीतिक दलों को आदर्श आचरण संहिता का पालन करने के निर्देश दिए गए

SamagraBy SamagraNovember 15, 2018No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 15 नवम्बर(खबरबाबा.काम)। राजनीतिक दलों को विभिन्न अनुमतियों के लिए ऑनलाईन तथा ऑफलाईन सुविधा उपलब्ध कराई गई है। निर्वाचन आयोग द्वारा बनाए गए सुगम एप्प पर ऑनलाईन अनुमति के लिए आवेदन प्रक्रिया में मात्र 15 मिनिट का समय लगता है। यदि आफलाईन आवेदन किया जाता है अब रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा शाम के 7 बजे तक आवेदन लिए जाकर उसे आनलाईन आयोग को भेजा जाएगा।
यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान ने आज सम्पन्न जिला स्तरीय स्टेंडिंग कमेटी की बैठक में राजनीतिक पदाधिकारियों को दी। बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षकगण श्री ए.के. यादव, श्रीमती तनु कश्यप, श्री कैलाश मीणा, श्री धीरज सिंह गार्बियाल तथा पुलिस प्रेक्षक श्री अजय लिण्डा, पुलिस अधीक्षक श्री गौरव तिवारी, सीईओ जिला पंचायत श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री जितेन्द्र सिंह चौहान,उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार फुलपगारे जिले के सभी रिटर्निंग अधिकारी आदि उपस्थित थे। बैठक में राजनीतिक दलों के पदाधिकारी तथा अभ्यर्थीगण भी उपस्थित थे।
बैठक में प्रेक्षकगणों ने राजनीतिक दलों को निर्देशित किया कि निर्वाचन आयोग की आदर्श आचरण संहिता का सख्ती से पालन करें। इस संबंध में जितनी जिम्मेदारी अधिकारियों की है उतनी ही जिम्मेदारी राजनीतिक दलों की भी है कि जिले में निष्पक्ष, निर्भीक तथा पारदर्शी निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न की जाए। राजनीतिक दलों को निर्देशित किया गया कि चुनाव प्रचार में स्टार प्रचारक के आने पर उसके साथ मौजूद अभ्यर्थियों के खातों में आनुपातिक रूप से खर्चा डाला जाएगा। आपके पोलिंग एजेंट मॉकपोल के समय गंभीरता से ध्यान रखें। उनको बुलाए जाने पर समय पर भी पहुंचे चुनावी मशीनरी किसी का भी इंतजार नहीं करते हुए अपनी कार्य प्रक्रिया में आगे बढ़ती जाएगी। चुनाव प्रचार के दौरान किसी पर व्यक्तिगत आक्षेप नहीं लगाया जाए। धार्मिक स्थलों का उपयोग नहीं किया जाए। पुलिस प्रेक्षक श्री लिंडा ने कहा कि कानून व्यवस्था से संबंधित कोई भी जानकारी या बात उनसे शेयर की जा सकती है। वे प्रतिदिन एक घंटा सुबह 10 बजे से कलेक्ट्रेट में बैठते हैं। अभ्यर्थियों को अपने आपराधिक प्रकरणों की जानकारी देने में सावधानी बरतना चाहिए। यदि उनके खिलाफ रतलाम जिले से बाहर भी कोई प्रकरण दर्ज हुए हैं तो उनकी भी जानकारी देना होगी।
ऑटो रिक्शा भी प्रचार वाहन, अनुमति लें
जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका का चौहान ने राजनीतिक दलों को बताया कि विभिन्न अनुमतियों के लिए रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालयों में आवेदन ऑफलाइन करते समय वे हार्ड कॉपी में आवेदन दे सकते हैं। इसकी उनको पावती मिलेगी, निर्वाचन आयोग की  गाइडलाइन सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को हिंदी में भी उपलब्ध कराई जा रही है। कोई भी ऐसा कार्य न करें जो निर्वाचन संहिता के विरुद्ध हो। प्रचार के लिए उपयोग किया जाने वाला ऑटो रिक्शा भी वाहन की श्रेणी में आता है, उसकी भी अनुमति लेना होगी। वाहन पर एक फ्लेक्स तथा एक झंडा ही लगाए जाएगा। रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रचार प्रतिबंधित रहेगा। शासन द्वारा लाइसेंसी हथियार थानों में जमा करा लिए गए हैं। इसके अलावा धारदार हथियारों का प्रदर्शन भी प्रतिबंधित रहेगा। इसके उल्लंघन पर आईपीसी 188 के तहत कार्रवाई संबंधित के विरुद्ध की जाएगी। राजनीतिक दल वोटर को लालच नहीं दे सकते हैं। राजनीतिक बैनर के साथ कोई भी व्यक्ति महाभोज, लंगर इत्यादि आयोजित नहीं करेगा।
व्यय प्रेक्षक तीन बार अभ्यर्थी के अकाउण्ट का निरीक्षण करेंगे
दलों के खर्च पर निगरानी के लिए विभिन्न दलों का गठन किया गया है। विभिन्न खर्चों के आकलन के लिए मार्केट में प्रचलित दरों के आधार पर जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित विभिन्न वस्तुओं सेवाओं की दरें राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है। अभ्यर्थी अपना अकाउंट संधारित करें। आगामी मतदान तक जिले के व्यय प्रेक्षक कम से कम 3बार आपके अकाउंट का निरीक्षण करेंगे। इसके लिए व्यय प्रेक्षक द्वारा अभ्यर्थियों को निरीक्षण किसी की सूचना पूर्व से दी जाएगी। किसी भी निर्वाचन संबंधी अपराध अथवा आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पर की जा सकती है। इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा सी-विजील एप भी बनाया गया है। इस एप पर वीडियो अपलोड किया जा सकता है। शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि वाहनों के लिए मिलने वाली अनुमति वाहन के कांच पर अनिवार्य रूप से चस्पा की जाएगी। मतदान दिवस पर सिर्फ तीन वाहनों की अनुमति होगी, उसमे भी सिर्फ पांच व्यक्ति ही बैठ सकेंगे।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleजिले में अब तक आचार संहिता उल्लंघन के 8 मामले दर्ज ,7 प्रकरणों में चालान भी पेश, 70 लोग जिलाबदर, एक करोड़ से अधिक की रकम बरामद
Next Article मध्य प्रदेश: ‘सत्ता की चाबी’ माने जाने वाले मालवा-निमाड़ में 18 नवंबर से चुनावी मोर्चा संभालेंगे पीएम मोदी,आज प्रदेश के शहडोल में सभा लेंगे
Samagra

Related Posts

एमपी बोर्ड रिजल्ट 2026: कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित…सेंट स्टीफेंस स्कूल की छात्रा सृष्टि सिलावट ने कक्षा 12वीं में प्रदेश मेरिट में तीसरा स्थान हासिल किया

April 15, 2026

रतलाम: निजी स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने की मांग, कलेक्टर जनसुनवाई में फीस–किताब–यूनिफॉर्म का मुद्दा उठा

February 24, 2026

रतलाम ग्रामीण के पूर्व विधायक दिलीप मकवाना को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा में प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी

February 20, 2026

रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प

February 13, 2026

पद्मभूषण, लोकसभा पूर्व अध्यक्ष महाजन और पूर्व मंत्री जटिया ने की युग पुरुष के लेखकों की सराहना- पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी, आडवाणी, पूर्व सीएम पटवा, जोशी से जुड़े रोचक प्रसंग

February 5, 2026

रतलाम: मेरठ से मुंबई जाते हुए रतलाम में रुके और चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया.. दिनदहाड़े चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का 10 घंटे में खुलासा,यूपी के दो कुख्यात आरोपी गिरफ्तार, नकली बाल लगाकर वारदात

January 28, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा 2025 -26 में…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

April 16, 2026

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

April 16, 2026
Top Trending

रतलाम: नाहर कॉन्वेंट स्कूल का शानदार प्रदर्शन, युक्ति परमार बनीं जिला टॉपर…शत-प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम

By EditorApril 16, 2026

रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)। नाहर कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल (NCHS) ने एमपी बोर्ड परीक्षा…

लोकायुक्त उज्जैन की कार्रवाई: रिश्वत लेते हुए पटवारी ट्रैप, 20 हजार रुपए के साथ रंगे हाथों पकड़ा… सीमांकन के लिए मांगे थे रुपए

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल(खबरबाबा. कॉम)।भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लोकायुक्त संगठन उज्जैन…

रतलाम: हवालात में फांसी-दुष्कर्म के आरोपित ने नामली थाने में दी जान, बेटी ने कराया था केस दर्ज, जांच शुरू 

By EditorApril 16, 2026

रतलाम, 16 अप्रैल (खबरबाबा.कॉम)। जिले के नामली थाना परिसर में उस समय…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.