रतलाम,3नवम्बर(खबरबाबा.काम)। बाजना बस स्टैंड चौराहे पर सुबह से रात तक बनने वाली जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस अब इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने जा रही है।
पुलिस की यह व्यवस्था 5 नवंबर से एक निश्चित समय सीमा के लिए लागू होगी। इसमें सुबह 8 से रात 9 बजे तक बाजना बस स्टैंड से रावटी, शिवगढ़, बाजना मार्ग पर डंपर सहित अन्य भारी मालवाहक वाहनों की आवाजाही बंद कर देगी। दोपहर में इन वाहन वालों को परेशानी का सामना न करना पड़े उसके लिए दिन में 2 से शाम 4 बजे तक वाहन फिर से मार्ग पर आ व जा सकेंगे। वर्तमान में क्षेत्र में सिटी फोरलेन के निर्माण के चलते एक तरफ से रोड खुदा हुआ है। एेसे में भारी वाहनों की आवाजाही से यहां पर छोटे वाहन चालक दिनभर जाम में परेशान होते रहते है और अन्य वाहन भी जाम में फंसकर परेशान होते रहते है। इसी के चलते मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर फिलहाल रोक लगाए जाने का निर्णय लिया गया है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
