रतलाम,25दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। साल 2019 का आगाज होने वाला है. आने वाले साल में 10-12 ऐसे वीकेंड आएंगे, जो कि लंबे वीकेंड होंगे. इस दौरान आप एक साथ 3-4 दिन की छुट्टी लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं या आराम कर सकते हैं. जानिए अगले साल कब-कब लंबे वीकेंड है…
जनवरी–
जनवरी में 12 और 13 जनवरी को वीकेंड है और 14 जनवरी को मकर संक्रांति है. देश के कई शहरों में मकर संक्रांति के दिन छुट्टी होती है और उस दौरान आप ठंड में कहीं घूमने जा सकते हैं.
फरवरी–
फरवरी में 2 और 3 फरवरी को वीकेंड है और 5 फरवरी को लोसार है, जो कुछ पहाड़ी इलाकों में मनाया जाता है, जिसकी छुट्टी होती है. इस क्षेत्र के लोग 4 फरवरी को एक छुट्टी लेकर कहीं घूमने जा सकते हैं.
मार्च–
मार्च में 2 और 3 तारीख की वीकेंड की छुट्टी है और 4 मार्च को महाशिवरात्रि है. आप इन तीन दिनों की छुट्टी का मजा ले सकते हैं. वहीं उसके बाद 21 तारीख को होली है और आप 22 मार्च को एक छुट्टी लेकर 23,24 मार्च के वीकेंड के साथ 4 चार दिन कहीं ट्रिप मार सकते हैं.
अप्रैल–
अप्रैल में 19 तारीख को गुडफ्राइडे की छुट्टी है. इसी महीने में 20 और 31 अप्रैल को वीकेंड के साथ आप तीन दिन घूमने जा सकते हैं.
मई– मई में लंबा वीकेंड नहीं है.
जून–
जून में भी लगातार तीन दिन की छुट्टी नहीं है. लेकिन अगर आप दो दिन की छुट्टी ले सकते हैं तो आप 1 और 2 जून के वीकेंड के साथ दो दिन की छुट्टी और एक 5 जून की ईद की छुट्टी मिलाकर 5 दिन बाहर जा सकते हैं.
जुलाई– जुलाई में लंबा वीकेंड नहीं है.
अगस्त–
अगस्त में 10 और 11 तारीख को वीकेंड है और 12 अगस्त को बकरीद की छुट्टी के साथ तीन दिन आप या तो आराम कर सकते हैं या कहीं घूमने जा सकते हैं. वहीं अगस्त में एक और लंबा वीकेंड है. इसमें 15 अगस्त की छुट्टी है और 16 अगस्त की छुट्टी आपको लेनी होगी और 17,18 के वीकेंड के साथ आप चार दिन अपने काम निपटा सकते हैं.
सितंबर–
सितंबर की शुरुआत में 1 तारीख को संडे है. इसलिए आप 31 अगस्त, 1 सितंबर का वीकेंड और 2 सितंबर की गणेश चतुर्थी की छुट्टी के साथ तीन दिन की छुट्टी का मजा लें.
अक्टूबर–
अक्टूबर में कई छुट्टियां एक साथ है. अगर आप दो दिन की छुट्टी एक्सट्रा ले सकते हैं तो आप 7 दिन एक साथ मजे ले सकते हैं. इसमें 2 अक्टूबर को गांधी जयंती, 3 और 4 अक्टूबर को छुट्टी लें. उसके बाद 5,6 को वीकेंड है, 7 अक्टूबर को राम नवमी और 8 अक्टूबर को दशहरा है. इसलिए आप 3 और 4 की छुट्टी लेकर 7 दिन घूमने जा सकते हैं.
नवंबर
– नवंबर में 9 और 10 तारीख को वीकेंड है और 11 नवंबर को छुट्टी लें. उसके बाद 12 नवंबर की गुरुनानक जयंती की छुट्टी है. ऐसे आप चार दिन बाहर जा सकते हैं.
दिसंबर–
दिसंबर में 21 और 22 दिसंबर को वीकेंड है और 23 दिसंबर की छुट्टी लें, क्योंकि मंगलवार को क्रिसमस है. ऐसे आप 4 दिन बाहर जा सकते हैं
Trending
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी, अभिभाषक संघ व समता युवा संघ के संयुक्त तत्वाधान में लगा स्वास्थ्य शिविर
