रतलाम, 10दिसम्बर(खबरबाबा.काम)। मंगलवार 11 दिसम्बर को मतगणना के दिन शराब दुकानें रहेंगी बंद, कलेक्टर रतलाम ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी शराब दुकानें सोमवार की रात से बंद रहेगी। बुधवार सुबह दुकाने खुलेगी। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एहतियात के तौर पे निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है ।
11 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी
रतलाम । विधानसभा चुनाव, 2018 की मतगणना 11 दिसम्बर को प्रात: 8 बजे से प्रारंभ होगी। मतगणना के प्रारंभ में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जायेगी। पोस्टल बैलेट की गणना के लिये प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रवार अलग से एक टेबिल लगायी जायेगी। इसके लिये एक सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त होगा। पोस्टल बैलेट की गणना में केवल वैध डाक मतों को ही शामिल किया जायेगा। इलेक्ट्रॉनिक फार्म में जारी किये गये मतपत्रों की वैधता के लिये क्यूआर कोड स्केन किया जायेगा। सभी इलेक्ट्रॉनिक बैलेट पेपर पर आयोग द्वारा क्यू आर कोड अंकित किया गया है। पोस्टल बैलेट की गणना प्रारंभ करने के 30 मिनट बाद ईवीएम से मतगणना प्रारंभ की जाएगी। यदि पोस्टल बैलेट की गणना ईवीएम के वोटो की गिनती अंतिम चरण के पूर्व पूर्ण नहीं होती है तो पोस्टल बैलेट की गणना समाप्त होने के बाद ही ईवीएम की अंतिम चरण की गणना की जायेगी। प्रत्येक चरण की गणना का परिणाम मतगणना अभिकर्ता को प्रदान किया जायेगा और इसका गणना-पत्रक रिटर्निंग अधिकारी के टेबल पर नियुक्त गणना अभिकर्ताओं को दिया जायेगा।
What's Hot
Previous Articleपानी गरम करने के दौरान लगी आग, सोमवार सुबह 7:00 बजे की घटना
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.