रतलाम,(खबरबाबा. काम) ।मेडिकल कॉलेज में गुरुवार रात हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने सात आरोपियों को पकड़ उनसे पूछताछ की, जिसके बाद उनके बताए स्थान से चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है, उसके यहां से चोरी का माल बरामद किया है। पुलिस ने घटना में प्रयोग में लाई गई कार भी जब्त की।
एसपी गौरव तिवारी ने घटना का खुलासा शनिवार शाम पुलिस कंट्रोल रूम पर किया। इसमें बताया कि चोरी की इस घटना के संबंध में हतनारा निवासी राहुल मालवीय, कॉलेज रोड निवासी दीपक शर्मा, रीवा के पाडुकर निवासी बालेश्वर पटेल व हतनारा हाल कस्तूरबा नगर निवासी संजय सिंह मईड़ा को पकड़ा है। इनसे पूछताछ में आरोपियों ने चोरी के बाद उक्त मश्रुका हतनारा निवासी संजय सिंह मईड़ा ने जावरा रोड निवासी अमित शेर व विरियाखेड़ी निवासी किशोर चौहान को बेचने के लिए सामान दिए जाने की बात कही थी। इस मामले में पुलिस ने इन दोनों से चोरी का माल जप्त किया। पुलिस ने चोरी की इस घटना में चोरी गया सारा माल जब्त कर लिया है।
ये किया बरामद
पुलिस की माने तो आरोपी शनिवार को चोरी का माल बेचने के लिए कस्तूरबा नगर क्षेत्र की इलेक्ट्रॉनिक्स व इलेक्ट्रीकल दुकान पर घुम रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच एक को पकड़ा गया। उससे पूछताछ के बाद साथियों को उठाया गया। पुलिस ने आरोपियों से चुराई गई सामग्री वायर के बंडल, एसी व पंखे भी बरामद किए है। पुलिस ने चोरों से करीब साढ़े तीन लाख रुपए की सामग्री बरामद की है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
