उज्जैन,29जनवरी(खबरबाबा.काम)। उज्जैन जिले में भयानक हादसा हुआ है. वैन से लोग शादी से लौट रहे थे. तभी फुल स्पीड से आती हुई कार ने वैन को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वैन 50 फीट दूर जाकर रुकी. इस हादसे में 3 बच्चों सहित 12 की मौत हो गई.
उज्जैन-उन्हेल रोड पर मारुति वैन और कार की टक्कर में 12 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा सोमवार रात करीब 12 बजे हुआ. मरने वालों में उज्जैन के महेश नगर, नगरकोट और तिलकेश्वर के रहवासी हैं और उनके रिश्तेदार थे. ये सभी नागदा के बिरलाग्राम में सुभाष कायत के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे. वहां से वैन में लौटते समय ये हादसा हुआ.
पीछे चल रही बस में बैठे एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि टर्न पर उज्जैन की ओर से तेज गति से आ रही कार ने वैन को टक्कर मार दी. वैन घिसटती हुई करीब 50 फीट दूर जाकर रुकी. पुलिस और एंबुलेंस की मदद से रात 1 बजे घायलों और मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया.मृतकों में शामिल अर्जुन कायत भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री बताए जा रहे हैं. कार में बैठे लोग एयरबैग खुलने से बच गए.
हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हुई है. केबल ऑपरेटर अर्जुन कायत, उनकी पत्नी राजूबाई, बेटा शुभम और दो बेटियां- रवीना व बुलबुल हादसे का शिकार हो गईं.
Trending
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
