रतलाम,17जनवरी(खबरबाबा.काम)। महू रोड बस स्टैंड पर बस से सामान उतारने के रुपए के विवाद को लेकर हुई मारपीट की के बाद गुरुवार को एसपी गौरव तिवारी ने यहां पहुंचकर चौकी पर लगा ताला खुलवाया। एसपी ने यहां चौकी शुरु करते हुए एक उपनिरीक्षक सहित स्टाफ भी तैनात कर दिया है। एसपी ने चौकी पर तैनात पुलिस को बस स्टैंड पर एजेंटी या किसी भी तरह की गैरकानूनी गतिविधि पाई जाने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
पुलिस चौकी शुरू करने के बाद गुरुवार दोपहर को एसपी गौरव तिवारी महू रोड बस स्टैंड पहुंचे। इस दौरान यहां पदस्थ किए गए एसआई को निर्देशित किया कि यहां पर हर बस या ऑटो इधर-उधर खड़ी नजर न आए, उन्होंने यह भी कहा कि बस स्टैंड के अलावा यदि बाहर बस खड़ी कर सवारी बैठाई जाती है तो उस पर चालानी कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अतिरिक्त बिना काम के कोई भी बस स्टैण्ड पर नहीं रहना चाहिए। एसपी ने बस स्टैंड पर कार्य करने वालों के वेरीफिकेशन के भी निर्देश दिए।
एसपी को यहां दो कक्ष की जानकारी भी मिली थी जिनमें शराबखोरी होना बताया गया था। इस बात को लेकर एसपी ने यहां मौजूद लोगों से उसकी जानकारी मांगी तो किसी ने कुछ नहीं बताया। एसपी ने चौकी पर तैनात जवानों से इसके बारे में जानकारी एकत्र कर कक्ष को अपने कब्जे में लेने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त एसपी ने एक अन्य कक्ष में कुछ लोगों को बैठा देखा तो उन्हे बाहर बुलाकर पूछताछ की। उक्त कक्ष में बिना अनुमति उनके होने से उनका सामान बाहर कराकर उस पर ताला लगवा दिया।
कार्रवाई के निर्देश
एसपी ने पुलिस जवानों को निर्देश दिए कि यहां पर किसी भी प्रकार के गुंडे-बदमाश या इस तरह के लोग नजर आए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। बस स्टैंड पर किसी प्रकार एजेंटी की सूचना पर संबंधितों पर कार्रवाई की जाए। यदि यहां से एजेंटी की सूचना मिली तो चौकी पर तैनात पुलिस अधिकारी व स्टाफ पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बस स्टैंड पर बस व ऑटो को भी व्यवस्थित खड़ा रखने की जिम्मेदारी चौकी पर मौजूद जवानों को सौंपी। एसपी गौरव तिवारी ने बताया की चौकी पर हर सप्ताह स्टाफ को बदला जाएगा ।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.