रतलाम,21जनवरी(खबरबाबा.काम)। पिकअप वाहन छोड़ कर डिवाइडर पार कर रोड की दूसरी पट्टी में भाग रहे चालक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई। ये हादसा सोमवार सुबह बिलपांक के अंबोदिया फंटे पर हुआ। अचानक से ट्रक के सामने आए युवक को बचाने में चालक ने ट्रक को रोड से नीचे उतारा तो वह पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार चालक व क्लीनर भी घायल हुए है।
हादसा बिलपांक व अंबोदिया के बीच हुआ। इसमें आगर निवासी 20 वर्षीय जुबैर पिता साबिर की मौत हुई है। जुबेर मंदसौर तरफ से पशु लेकर बदनावर तरफ जा रहा था। बिलपांक व अंबोदिया के बीच वह पिकअप को सड़क पर खड़ी की और सड़क पार करने लगा तभी वह ट्रक की चपेट में आ गया।
युवक को ट्रक के सामने आता देख ट्रक चालक ने उसे बचाने का प्रयास किया जिसमें ट्रक भी पलट गया। ट्रक पलटने से उसमें देवीनाथ योगी व शिवनाथ योगी निवासी भीड़वाड़ा घायल हुए है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद सड़क पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। बिलपांक थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और मृतक के शव की शिनाख्त कर उसे भी पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
