मन्दसौर,17 जनवरी (खबरबाबा. काम )।मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष भाजपा नेता प्रहलाद बंदवार पर आज शाम मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए दो अज्ञात हमलावरों ने फायर किया,जिससे श्री बंदवार की मौके पर ही मौत हो गई। बंदवार की हत्या की खबर फैलते ही पूरे शहर में अफरा तफरी का माहौल बन गया है। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुट गई है।
अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक,शाम करीब पौने सात बजे श्री बंदवार 55 वर्ष जिला सहकारी बैंक के सामने अपने एक परिचित की दुकान पर बैठे थे,कि तभी बुलेट मोटर साइकिल पर अज्ञात हमलावर वहां पंहुचे और उन्होने श्री बंदवार की कनपटी पर पिस्टल रखकर नजदीक से फायर किया। श्री बंदवार की मौके पर ही मौत हो गई। बंदवार पर हुए फायर की वजह से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। इसी दौरान हमलावर मौके पर ही मोटर साइकिल फेंक कर फरार हो गए।
घटना की खबर शहर में आग की तरह फैली। खबर फैलते ही पुलिस भी हरकत में आई। पुलिस ने सारे जिले के थानों को अलर्ट जारी कर दिया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पंहुच कर घटना का जायजा ले रहे है।
रतलाम में भी अलर्ट
मदंसौर की घटना के बाद रतलाम में भी पुलिस ने अलर्ट कर दिया है. शहर में भी नाकेबंदी कर दी गई है .रतलाम में थाना पुलिस फील्ड में तैनात कर दिया गया है.
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
