रतलाम,25फरवरी(खबरबाबा.काम)। जावरा औद्योगिक थाना पुलिस को एक ढाबे पर नकली नोट थमाने वाले दो सदस्यीय गिरोह को पकडने में सफलता हासिल हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से नकली नोट और प्रिंटर बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घर पर ही नकली नोट बना रहे थे ।
औद्योगिक थाना प्रभारी भगवानसिंह सोलंकी ने बताया कि रात में मां शाकंबरी ढाबा खीमाखेड़ी रोड़ सरसी पर दो युवक आए। उन्होने ढाबे पर खाना खाया और वहां पर ढाबा संचालक को 100 रुपए के नकली नोट देनो लगे । जब ढाबा संचालक को इसकी भनक लगी तो उसने औद्योगिक थाना पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तुरंत कार्यवाही की ओर खीमाखेडी निवासी केदार पिता रामप्रताप उम्र 26 वर्ष और खोखरा निवासी सुरेश पिता रतनलाल उम्र 26 वर्ष को पकड़ा और उनसे पूछताछ की ।पुलिस ने उनके कब्जे से 100-100 के चार नोट मिले। जब उनके घर की तलाशी ली गई तो घर से 22 नोट नकली मिले। कड़ी पूछताछ में उन्होने बताया कि वे प्रिंटर से नकली नोट बनाते थे। पुलिस ने दोनो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। और उनके खिलाफ धारा 489 ए, 489,बी, 489डी, 420, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
Previous Articleबरात में प्रोसेशन के दौरान हुआ फायर, 12 वर्षीय बालक की मौत, दो घायल। जाने पूरा मामला
Next Article जनवादी लेखक संघ की मासिक काव्य गोष्ठी का आयोजन
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.