नई दिल्ली, 27फरवरी। पुलवामा पर आतंकी हमले के 13वें दिन भारत की ओर से बड़ी कार्रवाई किए जाने से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है और उसकी ओर से सीमापार पर लगातार फायरिंग की जा रही है. बालाकोट में एयरस्ट्राइक के एक दिन बाद बुधवार को कश्मीर के शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर जारी है और सुरक्षाबलों ने अब तक जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकियों को मार गिराया है.
माना जा रहा है कि वहां के रिहायशी मकान में 2-3 आतंकी छिपे हुए हैं. क्षेत्र में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिलने पर सेना की 23वीं पैरामिलिट्री फोर्स, सीआरपीएफ और एसओजी ने संयुक्त अभियान शुरू किया.
दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के मामंडर में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच लगातार फायरिंग की जा रही है. 2-3 आतंकियों ने क्षेत्र के मामंडर में एक घर में धावा बोल दिया और वहीं पर छिपे हुए हैं, साथ ही लगातार फायरिंग भी कर रहे हैं. एनकाउंटर को देखते हुए क्षेत्र में इंटरनेट सेवाएं बाधित कर दी गई है. फिलहाल फायरिंग रूक गई है और वहां पर सर्च अभियान शुरू कर दिया गया है.अभियान में मारे गए दोनों आतंकी जैश-ए-मोहम्मद के बताए गए हैं. एनकाउंटर स्थल से उनके शव हटा दिए गए हैं.
जम्मू-कश्मीर के शोपियां के मामंडर में आतंकियों के साथ सीआरपीएफ, सेना और राज्य पुलिस ने आज सुबह 4.20 बजे एनकाउंटर शुरू किया. सीमा पर बढ़ते तनाव को देखते हुए पुंछ और राजौरी में लाइन ऑफ कंट्रोल (एलओसी) से 5 किलोमीटर तक के दायरे में आने वाले सभी स्कूल एतिहातन बंद कर दिए गए हैं. इन इलाकों में सीमापार फायरिंग हो रही है.
Trending
- रतलाम: बोर्ड परीक्षा के दौरान डीजे वाहन पर सख़्त कार्रवाई… आदेश उल्लंघन पर बोलेरो पिकअप व डीजे साउंड सिस्टम जब्त
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
