रतलाम,14फरवरी(खबरबाबा.काम)।गुरुवार दोपहर को उज्जैन लोकायुक्त पुलिस ने जिले के पिपलोदा क्षेत्र के ग्राम पँचायत मचून में महिला सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा। गांव में महिला सचिव पर कार्रवाई से हड़कंप मचा और पंचायत के बाहर ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
मामला ग्राम पंचायत मंचून का है जहां महिला सचिव को लोकायुक्त ने 1 हजार रिश्वत लेते पकड़ा है ।लोकायुक्त उज्जैन की टीम ने यह कार्रवाई की है। मामला में आरोपित महिला सचिव होने से लोकायुक्त टीम उज्जैन से महिला पुलिस आरक्षक भी अपने साथ लायी थी। जिनकी मदद से महिला सचिव को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ा गया।
उज्जैन लोकायुक्त डीएनपी वेदांत शर्मा ने कार्रवाई को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक गोपाल पाटीदार ने शिकायत की थी की मंचून गांव पंचायत की सचिव ने मकान नामांतरण के लिए 10 हजार की रिश्वत मांगी थी, जिनमे से 9 हजार महिला सचिव ले चुकी है और 1 हजार और मांग कर रही है। शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल रिकॉर्डिंग मंगाई जिसमे शिकायत सही पायी गयी , आज फरियादी गोपाल पाटीदार के साथ टीम ने 1 हजार रुपये केमिकल लगाकर भेजे और महिला सचिव को महिला आरक्षक ने मौके पर रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया।टीम ने इसके बाद अपनी कार्रवाई की।
देखें वीडियो-
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
