रतलाम,22फरवरी(खबरबाबा.काम)। रात में त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में एक शादी समारोह में कुर्सी पर बैठने की बात को लेकर हुई कहासुनी में बीच बचाव करने गए युवकों पर दो भाईयों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक पक्ष के तीन लोगो को चोट आई जिन्हे रात में इंदौर रेफर कर दिया है।
माणक चौक थाना पुलिस के मुताबिक हरियाणा गौड धर्मशाला में एक शादी का रिशेप्शन चल रहा था, यहां पर कुर्सी पर बैठने की बात को लेकर ओसवाल नगर निवासी धर्मेन्द्र पिता मुन्नालाल तथा उसका भाई दीपक का शादी में आए लोगो से विवाद हो गया था। इसी दौरान भगतपुरी निवासी राधेश्याम पिता देवीलाल ने विवाद करने से दोनो पक्षों को रोका। उनके पीछे ही सनी उर्फ सतीश पिता सत्यनारायण निवासी मनासा, दीपक पिता तेजकरण ने भी समझाईश देने का प्रयास किया तभी धर्मेन्द्र तथा दीपक ने अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर सन्नी, दीपक और राधेश्याम पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में तीनों युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। जिन्हे रात मे शासकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रैफर कर दिया जिसमें से एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने राधेश्याम की रिपोर्ट पर आरोपी धर्मेन्द्र दीपक और उसके तीन चार अन्य साथियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 307, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। सूत्रों के मूताबिक मारपीट में आरोपी पक्ष के लोग भी जख्मी हुए है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.