नई दिल्ली, 13फरवरी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है. मुलायम सिंह यादव ने लोकसभा में अपने भाषण के दौरान कहा कि वह चाहते हैं कि नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनें. उन्होंने कहा कि जितने सदस्य इस बार जीत कर आए हैं, दोबारा वह जीत कर आएं.
बता दें कि लोकसभा के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है. जिस दौरान सभी सांसद इस लोकसभा का अपना आखिरी भाषण दे रहे थे, तब समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने ये बड़ा बयान दिया.
अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके कार्यकाल की बधाई दी और कहा कि आप फिर प्रधानमंत्री बनें. मुलायम सिंह यादव ने अपने भाषण में कहा कि वह प्रार्थना करते हैं कि जो सदस्य इस समय सदन में बैठे हैं, वह दोबारा चुन कर आएं. उन्होंने कहा कि हम लोग (विपक्ष) अभी संख्या में काफी कम हैं, मैं कामना करता हूं कि आप (नरेंद्र मोदी की तरफ इशारा करते हुए) फिर प्रधानमंत्री बनें.
मुलायम सिंह के इस बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया. मुलायम सिंह के इतना कहते ही सदन में ठहाके गूंजने लगे और तालियां बजने लगीं. आपको बता दें कि जिस समय मुलायम सिंह यादव अपना बयान दे रहे थे, तो उनके ठीक बगल में यूपीए की चेयरपर्सन सोनिया गांधी बैठी थीं.
Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
