Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

September 2, 2026

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » एसपी गौरव तिवारी की पहल पर रतलाम पुलिस द्वारा कंजर समुदाय, बाछंडा समुदाय और वनांचल क्षेत्र के युवाओ को कौशल उन्नयन से रोजगार उपलब्ध कराकर समाज की मुख्यधारा से जोडने का अभियान, शुक्रवार को आयोजित कैंपस में बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वार 50 युवाओ का चयन
All News

एसपी गौरव तिवारी की पहल पर रतलाम पुलिस द्वारा कंजर समुदाय, बाछंडा समुदाय और वनांचल क्षेत्र के युवाओ को कौशल उन्नयन से रोजगार उपलब्ध कराकर समाज की मुख्यधारा से जोडने का अभियान, शुक्रवार को आयोजित कैंपस में बहुराष्ट्रीय कंपनी द्वार 50 युवाओ का चयन

SamagraBy SamagraFebruary 1, 2019No Comments6 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम, 1फरवरी(खबरबाबा.काम)। समुदायिक पुलिसिंग के तहत्‌ समाज के पिछड़े वर्ग जिसमे कंजर समुदाय, बांछडा समुदाय के लोगो को समाज की मुख्यधारा मे जोड़ने के लिये एसपी गौरव तिवारी  द्वारा  जागरूकता अभियान चलाकर इन समाज के युवाओं के रोजगार का प्रबंध भी किया जा रहा है । इसके लिए रतलाम पुलिस द्वारा मल्टीनेशनल कंपनियों से चर्चा कर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को हुई कार्यशाला में कंजर समाज के 50 युवाओं का चयन कंपनियों द्वारा रोजगार के लिए किया गया, जिन्हें प्रशिक्षण के लिए छिंदवाड़ा भेजा जाएगा। इन युवाओं को 10 से 15 हजार रुपए तक का वेतन भी मिलेगा।
एसपी गौरव तिवारी द्वारा  16 जनवरी को थाना रिंगनोद अंतर्गत ग्राम पिपल्याजोधा मे बाछंडा समुदाय सुधार जागरूकता अभियान के तहत बाछंडा समुदाय एवं  21 जनवरी को थाना ताल अंतर्गत पंथपिपलौदा मे कंजर समुदाय जागरूकता अभियान के तहत कंजर समुदाय की बैठक ली गई थी ।   एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि पिछले दिनो कई वारदात, जैसे लूट, वाहन चोरी,गाय ,भैस चोरी, ट्रक कंटिग के अपराधों की जांच में पाया गया कि उक्त गतिविधियों मे कंजर समाज के लोग सक्रिय है । जब भी पुलिस ने इनके गांव, डेरो पर रेड किया तो पूरा गांव बच्चो, वृद्ध, नवयुवक सब गांव छोड़कर भाग जाते थे, जबकि इनमे से कई लोग ऐसे थे, जो अपराध मे शामिल नहीं है। यह अपने आप मे बहुत बडा प्रश्नचिन्ह पुलिस के सामने खड़ा करता था कि आखिर जो लोग अपराध मे संलिप्त नही है वो क्यो भाग रहे है।
इसी तारतम्य मे एसपी गौरव तिवारी  ने कार्य योजना बनाकर कार्य करना प्रारंभ किया और ऐसे लोग जो अपराधिक छवि के नही है, उन्हे पुलिस से डरने की जरूरत नहीं है। जनसंवाद केदौरान युवाओ ने बताया कि पुलिस जब समुदाय के किसी युवा को पकड़ती है तो सारे अपराध उस पर डाल देती है या झूठे अपराध भी कायम कर देती है या जो लोग शामिलनहीं है उनको भी अपराधी बना देती है। इसलिये हम लागे डर के भागते है। इस सम्बंध मे पुलिस अधीक्षक द्वारा उनके आश्वस्त किया गया कि जो भी बेकसुर लोग है, उनको भागने व डरने की कोई जरूरत नहीं है, और किसी भी तरह के अपराध से बचना भी है।
रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास 
समाज के युवा वर्ग के लोगों मे   एक समस्या बताई की रतलाम व आस पास जो कंजर समुदाय से आते है, उनको रोजगार देने के लिये कोई तैयार नही होता है। इसे देखते हुए रतलाम पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी  द्वारा एक पहल शुरू की ताकि इन समुदाय के लोगो को रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। इसके लिये स्किल डेवलपमेन्ट के तहत्‌ एल.एण्ड.टी.,सापूरजी, पालनजी, वोल्टास, ताज ग्रुप, आई.टी.सी., कंमिस इंडिया एवं आई.सी.आई.सी.आई. फाउण्डेशन आदि से सम्पर्क किया गया कि इन कंपनियो द्वारा कौशल उन्नयन से नवयुवको को रोजगार दिया जाये। जिसमे सबसे पहले एल.एण्ड.टी. के द्वारा सहमति दी गई, और इसी तारतम्य मे आज  01 फरवरी  को एल.एण्ड.टी. से श्री कमल कुमार चन्द्रवंशी, राज्य समन्वयक, एल.एण्ड.टी. आये थे। जिसमे कंजर समाज के ऐसे युवक जो बेरोजगार है पढ़ना छोड चुके है, चाहे वह 5वी, 8वी, 10वी, 12वी या आई.टी.आई किये है, उन सबको रोजगार उपलब्ध कराने हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। जो युवा आज चयनित हुये, उनको प्रशिक्षण हेतु एल.एण्ड.टी. के स्किल सेन्टर, जिला छिंदवाडा मे 06.02.19 को पहुंचना है।जहां निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा, रहना व खाना सब निःशुल्क होगा। इनकी योग्यता व प्रशिक्षण के बाद शत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा। इनकी कम से कम 10 हजार रूपये से 16 हजार रूपये तक मासिक आमदनी होगी। जहां भी इनको रोजगार दिया जायेगा वहां आवास व अन्य सुविधाएँ अलग से मिलेगी, और इनको बहुराष्ट्रीय कम्पनियों मे कार्य करने का अवसर मिलेगा । इनको देश के विभिन्‍न क्षेत्रो मे कार्य करने हेतु भेजा जायेगा ।
दिनांक 02 फरवरी  को बांछडा समाज के लोगो के लिये कैम्प रखा गया है, जो थाना रिंगनोद अंतर्गत ग्राम परवलिया मे एल.एण्ड.टी. कंपनी द्वारा युवाओ को चयनित किया जायेगा। एल.एण्ड.टी. कंपनी द्वारा इन चयनित युवाओ को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर शत प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा।
रतलाम के वनांचल क्षेत्र सैलाना अनुभाग की सबसे बडी समस्या थाना सैलाना, ‘सरवन, रावटी, बाजना, शिवगढ़ आदि क्षेत्रो जो कि आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां के लोग मजदुर के रूप ठेकेदारों के माध्यम से क्षेत्र छोड़कर गुजरात, राजस्थान मजदुरी करने जाते है। जहां इनका आर्थिक शोषण तो होता ही है, कई बार महिलाएँ भी शोषण का शिकार होती है। महिला अपराधों की समीक्षा की गई तो थाना सैलाना,सरवन, बाजना, रावटी व शिवगढ़ मे नाबालिग बालिकाओं को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की सबसे अधिक अपराध इन थाना क्षेत्रो मे दर्ज पाये गये। साथ ही नाबालिग बालिकाएँ जिनका  शोषण हुआ हो उनकी भी सबसे अधिक शिकायते इन्ही थाना क्षेत्रो से आई है। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक  द्वारा पलायान रोकने और महिला अपराधों की रोकथाम हेतु यह प्रयास किया गया की इनको बहुराष्ट्रीय कंपनियो मे कार्य करने का अवसर दिया जाये, क्योकि यह लोग काफी मेहनती व ईमानदार होते है। लेकिन इनके अंदर स्किल ना होने के कारण यह मजदुरी करते है। इनको अगर 3-4 माह स्किल ट्रैनिंग दी जाये तो यह जरूर किसी बहुराष्ट्रीय कंपनी मे अच्छा रोजगार पा सकते है, जहां यह सम्मानजनक जीवन यापन कर सकेगें और अभी जहां यह 5-6 माह मजदुरी करने पर 10 से 15 हजार रूपये पाते है।
वहां इन्हे एक माह मे ही 10-15 हजार रूपये मिलने लगेगें। इसी तारतम्य मे दिनांक 3 फरवरी  को सैलाना अनुभाग के आदिवासी क्षेत्र मे केम्प लगाया जायेगा। जिसका स्थान शिवगढ़ होगा। इसमे ऐसे युवक / युवतिया जो कि रोजगार के अवसर ढूंढ रही है चाहे वो 5वी, 8वी, 10वी, 12वी या आईटीआई. पढ़े हो, उनको भी एल.एण्ड.टी. द्वारा निःशुल्क प्रशिक्षण देकर शत प्रतिशत रोजगार दिलाया जायेगा।
इसी तारतम्य मे दिनांक 02.02.19 को सायंकाल पुलिस लाईन मे भी कैम्प लगाया जायेगा जिसमे पुलिस परिवार, होमगार्ड, जेल विभाग, वन विभाग से सम्बंधित अधि. / कर्म. के बच्चे जो पढ़ाई छोड़ चुके है या 5वी, 8वी, 10वी, 12वी या आईटीआई. पढकर रोजगार के अवसर तलाश रहे है। उनके लिये भी केम्प रहेगा। जो केम्प मे शामिल होकर फायदा उठा सकते है।
आज दिनांक 01 फरवरी  को थाना ताल अंतर्गत ग्राम पंथ पिपलौदा कंजर डेरा मे (कौशल उन्नयन से रोजगार के अवसर) केम्प लगाया गया । जिसमे रतलाम, देवास व आस पास के क्षेत्रो से कंजर समुदाय के युवा शामिल हुए । कार्यकम मे पुलिस अधीक्षक द्वारा समाज की छवि, अपराध को छोडने, नशा छोड़ने इन सभी बुराईयो को छोड़ते हुए अपना नया जीवन शुरू करने के सम्बंध मे एवं उनके लिये रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने हेतु एल.एण्ड.टी. कंपनी के माध्यम से बहुराष्ट्रीय कंपनियो मे नौकरी दिलाने हेतु कैम्प ‘लगाया।  एल.एण्ड.टी. कंपनी के राज्य समन्वयक श्री कमल कुमार चन्द्रवंशी द्वारा कंजर समुदाय के युवा वर्ग की कांउसलिंग की गई व उन्हे एल.एण्ड.टी. कंपनी द्वारा दिये जाने वाले निःशुल्क प्रशिक्षण, प्रशिक्षण के दौरान रहना व खाना भी निःशुल्क व प्रशिक्षण उपरांत शत प्रतिशत रोजगार दिलाने के सम्बंध मे भी बताया | काउसलिंग के माध्यम से कंजर समुदाय के 50 युवाओ का चयन किया गया है। जिन्हे दिनांक 06.02.19 को कौशल उन्नयन के लिये निःशुल्क प्रशिक्षण हेतु जिला सफल जायेगा |

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleबजट पर खबरबाबा डॉट कॉम ने ली शहर के चार्टर्ड अकाउंटेंट्स की प्रतिक्रिया, आइए जानते हैं बजट के बारे में क्या कहते है सीए
Next Article जावरा बालिका गृह मामला: पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया, कलेक्टर के प्रस्ताव पर शासन ने आरोपी रचना भारती को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष पद से हटाया
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय कटेसरिया ने महत्वपूर्ण…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

September 2, 2026

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

September 2, 2026
Top Trending

रतलाम: एक ही जमीन का बार-बार नहीं होगा सीमांकन..कलेक्टर अजय कटेसरिया ने सीमांकन को लेकर जारी किए विस्तृत निर्देश, पूर्व सीमांकन की रिपोर्ट, नक्शा और सीमा चिन्हों का परीक्षण अनिवार्य होगा

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। जिले में सीमांकन कार्यवाही को लेकर कलेक्टर अजय…

रतलाम: नाले में औंधे मुंह मिला युवक का शव, दोनों पैर रस्सी से बंधे, घर में खून के निशान और खून लगी कुल्हाड़ी मिली… सरवन के बोरदा गांव में 32 वर्षीय युवक की हत्या,पत्नी भी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम बोरदा में बुधवार…

रतलाम: गैस एजेंसी में मिली अनियमितता-जनविश्वास अभियान की शिकायत पर कलेक्टर के निर्देश से कार्रवाई, प्रबंधक और प्रोपराइटर के खिलाफ प्रकरण दर्ज

By EditorSeptember 2, 2026

रतलाम, 2 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत ग्राम रानीसिंग के…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.