जावरा,7 मार्च(खबरबाबा.काम)। जावरा विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय के प्रयासों जावरा विधानसभा क्षेत्र को एक ओर सिंचाई परियोजना की सौगात मिली है।पिपलोदा विकासखंड के इंद्रपुरी बेराज की स्वीकृति मिल गयी है।जिससे क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए भाजपा पिपलोदा मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल शर्मा,प्रवक्ता प्रफुल्ल जैन,जावरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मुकेश बग्गड़,प्रवक्ता अनिल जैन,नगर अध्यक्ष महेश सोनी,प्रवक्ता प्रदीप तिवारी ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में विगत पांच वर्षों में करोड़ो रु की लागत से विकास कार्यो की स्वीकृति मिली।क्षेत्र के विधायक डॉ पांडेय के प्रयासों से किसानों को सुविधा दिलाने के लिए आधा दर्जन स्थानों पर सिंचाई परियोजना की स्वीकृति दिलाई।पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही पिपलोदा विकासखण्ड के मचून व इंद्रपुरी में बेराज निर्माण की साध्यता को स्वीकृति मिल गयी थी।जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति के लिए डॉ पांडेय लगातार प्रयास कर रहे थे।इन प्रयासों के चलते जल संसाधन विभाग ने इंद्रपुरी बेराज की स्वीकृति जारी की है।दो करोड़ 59 लाख 18 हजार रु की लागत से निर्मित होने वाले इस बैराज की सिंचाई क्षमता 216 हेक्टेयर होगी।इंद्रपुरी बेराज की स्वीकृति से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है।आसपास के कई ग्रामो को इस परियोजना से लाभ मिलेगा।
इंद्रपुरी बेराज की स्वीकृति मिलने पर जनपद पंचायत पिपलोदा की अध्यक्ष सन्तोष सुरेश धाकड़,कृषि उपज मंडी अध्यक्ष पार्वती राधेश्याम पाटीदार,विधायक प्रतिनिधि हनुमन्त सिंह,भाजपा मंडल महामंत्री राजेन्द्र सिंह गुडरखेड़ा,अशोक गुजराती,युवा मोर्चा अध्यक्ष लाखन सिंह सहित विभिन्न पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को बधाई देते हुए क्षेत्र के विधायक डॉ पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
