रतलाम,24मार्च(खबरबाबा.काम)। फोरलेन पर सनावदा फंटे पर दोपहर में मरीजों भरी एक एंबूलेंस ने साइकिल सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां चिकित्सक ने उसे मृत बता दिया। उधर घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबूलेंस को जब्त कर लिया है।
पुलिस के अनुसार घटना में मांगीलाल पिता केशूराम परमार उम्र 64 वर्ष निवासी होमगार्ड कॉलोनी की मौत हुई है। मांगीलाल पास के गांव में मोसर में शामिल होने गया था। वहां से लौटने के दौरान वह हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी, जिनके द्वारा एंबूलेंस को घेर लिया था। वहीं पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उसने घायल को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही एंबूलेंस में सवार मरीजों को भी उनके घर तक पहुंचाने की व्यवस्था की।
आंख के थे मरीज
पुलिस ने बताया कि एंबूलेंस में सवार सभी मरीज इंदौर के चौइथराम नैत्रालय से उपचार के बाद धुंधड़का जा रहे थे। पुलिस ने इन्हे भिजवाने के साथ ही मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों के आने पर शव का पीएम कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
