भोपाल,12मार्च(खबरबाबा.काम)। दिल्ली में सोमवार रात तक चली कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कुछ प्रत्याशियों के नाम पर सहमति तो बन गयी, लेकिन घोषणा अभी नहीं की गयी. अब स्क्रीनिंग कमेटी दोबारा बैठेगी और प्रत्याशियों के नाम पर मोहर लगाएगी.
सोमवार को पार्टी नेता सोनिया गांधी के निवास पर कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक हुई. उम्मीद थी कि लोकसभा की 29 में से करीब 20 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम पर मुहर लग जाएगी. बताया जा रहा है 10 से 12 सीटों पर सीन क्लियर है. ये वो सीट हैं, जिनको लेकर कोई विवाद नहीं है. इन सीटों पर सिंगल नाम है . बैठक में शामिल हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बताया कि बैठक में सीटों को लेकर सैद्धांतिक चर्चा हुई. दोबारा फिर से बैठक होगी उसमें नाम फायनल होंगे.
सीएम कमलनाथ ने कहा-अभी हमारे पास बहुत समय है.हमें घोषणा करने की जल्दी नहीं है. सीएम ने बताया कि उम्मीदवार कैसा हो, बैठक में इस पैमाने पर भी मंथन हुआ.
पहले दौर में 20 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय होने हैं. ये वो सीट हैं जिनमें प्रत्याशियों के नाम पर कोई विवाद नहीं है. इनमें गुना-शिवपुरी और झाबुआ रतलाम की सीट शामिल है. गुना -शिवपुरी से ज्योतिरादित्य सिंधिया और झाबुआ-रतलाम से कांतिलाल भूरिया के नाम तय माने जा रहे हैं. कई सीटों पर पैनल हैं.
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
