रतलाम,12मार्च(खबरबाबा.काम)। मंगलवार सुबह एक जच्चे और बच्चे को लेकर सैलाना से रतलाम आ रही जननी एक्सप्रेस अचानक बरबड के समीप सुबह पलटी खा गई। हादसे में नवजात की मौत हो गई ,वहीं एम्बुलेंस में सवार उसकी मां और दो अन्य महिलाए जख्मी हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रो के मुताबिक सैलाना थाने के ग्राम आमलियाढोलखुर्द निवासी एक महिला को मंगलवार तडके डिलेवरी के लिए सैलाना में भर्ती कराया गया था। सुबह जन्म के बाद बच्चे को कमजोरी की हालात में देखकर वहां से जच्चे और बच्चे को रतलाम के लिए रैफर किया गया था। जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस नवजात, मां, उसके दो महिला रिश्तेदार को लेकर रतलाम आ रही थी। तभी सुबह करीब 7.45 बजे बरबड के समीप एम्बुलेंस पलटी खा गई जिसमें नवजात बच्चे की मौत हो गई वहीं मां व उसके दो अन्य रिश्तेदार जख्मी हो गए। मां को एमसीएच में भर्ती कराया गया वहीं दो अन्य महिलाओं को शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। औद्योगिक थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
