रतलाम,31मार्च(खबरबाबा.काम)। डीडी नगर थाना पुलिस ने देर रात सागोद रोड बगीचे के पास से एक युवक को पिस्टल व जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा।
पुलिस आरोपी को थाने लेकर पहुंची और उससे पूछताछ की। उसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की माने सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची थी और कार्रवाई की।
पुलिस ने मौके से जगदीश निवासी धीरजशाह नगर को पकड़ा है। इसके पास एक देशी पिस्टल व एक कारतूस भी मिला है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शौकिया तौर पर पिस्टल रखने के लिए वह सिंघार से खरीद कर लाया था। पुलिस आरोपी युवक का पूर्व का रिकॉर्ड खंगाल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई को थाने पर पदस्थ एसआई बीडी जोशी, आरक्षक गजेंद्र शर्मा और बिल्लर सिंह ने अंजाम दिया। पुलिस की माने तो जब्त की गई पिस्टल करीब पंद्रह हजार रुपए कीमत की है।
Trending
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
- रतलाम: कुल्हाड़ी लेकर बैखोफ शराब दुकान में घुसे युवक, जमकर की तोड़फोड़, कमीशन और शराब न देने पर दी जान से मारने की धमकी
