रतलाम,11मार्च(खबरबाबा.काम)। शहर के छोटू भाई की बगीची से पुलिस ने सोमवार शाम हजारों का जुआ पकड़ा। पुलिस ने यहां से 9 लोगों को पकड़ा। आरोपियों के पास से पुलिस ने 55 हजार की नकदी सहित ताश पत्ते और प्लास्टिक के क्वाइन(टोकन) भी जब्त किए है, जिनके माध्यम से वह जुआ खेल रहे थे। पुलिस की माने तो मुखबीर से मिली सूचना के बाद यहां दबिश दी गई थी।
माणक चौक थाना प्रभारी रेवलसिंह बरडे ने बताया कि सूचना पर टीम को भेजकर दबिश दी गई। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया लेकिन कमरे में होने के चलते वह कहीं नहीं जा सके। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली तो हजारों की नकदी सहित प्लास्टिक के क्वाइन भी मिले, जिनके माध्यम से वह जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने मौके से संजय , विजय , अनिल , दीपक , सोमील , सौरभ , शेखर , कन्हैया , संजय को पकड़ा है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
