रतलाम,6मार्च(खबरबाबा.काम)। बुधवार को शहर के एक रियल एस्टेट कारोबारी एवं रेडिमेड कपड़ा व्यापारी के पांच ठिकानो पर आयकर विभाग ने सर्वे की कार्रवाई की। सुबह पुलिस बल के साथ पहुंची आयकर की टीमोंं द्वारा शुरू की गई कार्रवाई बुधवार रात को खबर लिखे जाने तक भी जारी है।
सूत्रों के अनुसार विभाग ने बुधवार सुबह शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे की कार्रवाई शुरू की । रियल एस्टेट के कारोबारी के स्टेडियम स्थित आॅफिस, घासबाजार स्थित आवास,एक और कार्यालय एवं कपड़ा व्यापारी के बजाज खाना स्थित शोरूम और डोसीगांव क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री पर आयकर विभाग की टीम द्वारा सर्वे कार्य किया जा रहा है ।सूत्रों के अनुसार टीम में रतलाम ,मंदसौर ,नीमच के अधिकारी शामिल है ।कार्रवाई देर रात तक चलने की संभावना है। जिसके कारण कार्रवाई में क्या मिलता है यह गुरुवार को ही पता चल पाएगा । बुधवार को जैसे ही शहर में आयकर विभाग की कार्रवाई शुरू की सूचना मिली कई लोगों में हड़कंप मच गया । कई व्यापारी अपने माध्यमों से कार्रवाई के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास करते रहे।दोनों फर्म के प्रतिष्ठानों पर टीम के अफसरों ने रिकॉर्ड खंगाले। प्रतिदिन की कमाई, इनवेस्टमेंट के कागजों की पड़ताल की, समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी थी।
Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
