Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

September 7, 2026

रतलाम पुलिस की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती, सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क हेतु 19 नए प्रशिक्षित आरक्षकों की तैनाती …थाना स्तर पर ही साइबर फ्रॉड, गुम मोबाइल, NCRP/1930 सहित साइबर शिकायतों में मिलेगी त्वरित सहायता…

September 7, 2026

भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन…105 वर्षों की विरासत ने दाहोद में रखा कदम; तीन दिवसीय आयोजन में भक्ति, संगीत और भारतीय संस्कारों का रहा संगम

September 7, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » लोकसभा निर्वाचन: जिले में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश  लागू। कलेक्टर, एसपी ने जिले की सीमावर्ती चेक पोस्टों के निरीक्षण किए। राहुल धोटेे फिर रतलाम शहर SDM बने। जाने वह जानकारी जो आपके लिए है जरूरी-
All News

लोकसभा निर्वाचन: जिले में धारा 144 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश  लागू। कलेक्टर, एसपी ने जिले की सीमावर्ती चेक पोस्टों के निरीक्षण किए। राहुल धोटेे फिर रतलाम शहर SDM बने। जाने वह जानकारी जो आपके लिए है जरूरी-

SamagraBy SamagraMarch 11, 2019No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम 11 मार्च (खबरबाबा. काम) । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा रतलाम जिलें में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन सम्पन्न कराने एवं लोक प्रशांति कायम रखने, किसी अप्रिय स्थिति तथा जन-धन की हानि की रोकथाम के लिए तत्काल प्रभाव से रतलाम जिले की सीमा क्षेत्र में 27 मई2019 तक के लिए दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत प्रतिबन्धात्मक आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार रतलाम जिले की सीमा क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का आग्नेय शस्त्रों, फायर आर्म्स एवं घातक अस्त्र शस्त्र जैसे बंदूक, पिस्तोल, रिवाल्वर, बल्लम,खंजर, शमशीर लेकर नहीं चलेगा और न ही किसी प्रकार का हथियार जिनसे जन साधारण को चोट पहुंचाने के प्रयोग में लाया जा सकने का खतरा हो, समस्त शस्त्र लायसेंसधारी के लायसेंस निलम्बित किये जायेंगे। रतलाम जिले की सीमा में कोई भी व्यक्ति अथवा समुदाय या समूह,राजनैतिक दल जिले के संबंधित अनुभाग के अनुविभागीय दण्डाधिकारी से 24 घंटे पूर्व वैधानिक अनुमति प्राप्त किये बगैर किसी भी स्थान पर आमसभा धरना, रैली, प्रदर्शन एवं बंद न तो आयोजित करेगा और न ही इसके लिये प्रचार-प्रसार करेगा। ऐसी आमसभा, धरना,रैलियों में विस्फोटक पदार्थ लेकर उपस्थित नहीं होगा। उक्त अवधि के संबंध में अनुविभागीय दण्डाधिकारी का निर्णय अंतिम होगा।
जिले में कोई भी व्यक्ति अथवा दल संबंधित अनुविभागीय दण्डाधिकारी से विधिवत् अनुमति प्राप्त किये बगैर किसी भी वाहन पर झण्डे, बैनर, फ्लैक्स बोर्ड, स्टीकर, लाउडस्पीकर आदि लगाकर अथवा बगैर लगाये भी चुनाव प्रचार नहीं करेगा। कोई भी राजनैतिक अथवा निर्वाचन से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से संबद्ध आमसभा, जमावड़ा, आयोजन जिसमें 5 या 5 से अधिक व्यक्ति शामिल हो, बिना संबंधित थाना प्रभारी, नगर पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की सहमति से अनुविभागीय दण्डाधिकारी की अनुमति के बिना आयोजित नहीं किये जा सकेंगे। किन्तु लोकसभा निर्वाचन2019 के परिप्रेक्ष्य में रतलाम जिले में कोई आमसभा, पूर्व नियोजित आयोजन से भिन्न,विभिन्न क्षेत्रों में किया जाने वाला पैदल जनसम्पर्क जिसमें वाहन प्रतिबंधित होंगे, इस आदेश की परिधि में सम्मिलित नहीं होंगे। प्रातः6 बजे से पहले व रात्रि 10 बजे के बाद (चल/अचल) ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग पूर्णरूप से प्रतिबंधित रहेगा। कलेक्टोरेट परिसर रतलाम के100 मीटर परिधी के भीतर राजनैतिक आमसभा, रैली, धरना इत्यादि अनुमत्य नहीं होगा। यह आदेश कानून व्यवस्था एवं निर्वाचन कार्य के लिए नियोजित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं व्यक्तियों पर लागू नहीं होगा। निर्वाचन कार्य अवधि में आदर्श आचरण संहिता का अक्षरशः पालन किया जावे, यदि उल्लंघन पाया जाता है तो भारतीय दण्ड विधान अधिनियम, नियम के तहत कार्यवाही की जाएगी। यदि कोई व्यक्ति उपर्युक्त आदेश का उल्लंघन करेगा तो वह भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के अन्तर्गत दण्डनीय अपराध का दोषी होकर उसे विधि के प्रावधानों के तहत अभियोजित किया जावेगा।
कलेक्टर, एसपी ने जिले की सीमावर्ती चेक पोस्टों के निरीक्षण किए
लोकसभा निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत रतलाम जिले के राजस्थान से लगे सीमावर्ती चेक पोस्टों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है। इनका निरीक्षण आज कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान तथा पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी द्वारा किया गया। दोनों अधिकारी राजस्थान के बांसवाड़ा जिले की सीमा से लगे हुए कुंडा तथा अलका खेड़ा चेक पोस्ट पर पहुंचे।
लोकसभा निर्वाचन की तैयारियों के दृष्टिगत अधिकारी द्वय ने चेक पोस्टों पर आवश्यक तैयारियों के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि सीसीटीवी लगाने का कार्य तत्काल पूर्ण कर दिया जाए। बैरिकेड तथा जिगजेग बनाने के निर्देश भी दिए गए। सीमावर्ती इलाके में शराब तस्करी पर नियंत्रण तथा मनी फ्लो पर सतत निगरानी के निर्देश अधिकारियों द्वारा दिए गए। इस दौरान एसडीएम  रंजीत कुमार तथा सीईओ जनपद पंचायत  विजय गुप्ता भी उपस्थित थे।
पेट्रोल पम्प परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा  जिले में लोकसभा आम निर्वाचन 2019को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे अपने पेट्रोल पंप परिसरों में सीसीटीवी कैमरे लगाए तथा कैमरे इस तरह लगवाएंगे कि उसमें पेट्रोल पंप पर आने वाले सभी वाहनों के नम्बर स्पष्टतः दिखे तथा यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग 24 घण्टे चालू रखेंगे तथा 1माह की रिकार्डिंग का डाटा कम्प्यूटर में सुरक्षित रखेंगे तथा आवश्यकता पड़ने पर कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। साथ ही पंप के परिसर में मतदाता जागरूकता करने संबंधी फ्लैक्स सहज दृश्य स्थल पर प्रदर्शित करेंगे।
सहायक कलेक्टर श्री धोटे एसडीएम रतलाम शहर
कलेक्टर श्रीमती रूचिका चौहान द्वारा प्रशासकीय कार्य सुविधा की दृष्टि से सहायक कलेक्टर  राहुल नामदेव धोटे को अनुविभागीय अधिकारी एवं दण्डाधिकारी, रतलाम शहर का कार्य प्रभार सौपा गया है।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleपुलिसकर्मी के यहां शादी समारोह के दौरान मांगलिक भवन से सात लाख रुपए मूल्य के गहने और नगदी चोरी, स्टेशन रोड थाना पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ किया प्रकरण दर्ज
Next Article पुलिस की दबिश, जुआ खेलते 9 गिरफ्तार,55 हजार रुपए नगद और प्लास्टिक के कॉइन जब्त
Samagra

Related Posts

रतलाम: श्री योगींद्र सागर कॉलेज में धूमधाम से मनी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी.. पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे विद्यार्थी, नृत्य प्रस्तुतियों और दही-हांडी प्रतियोगिता ने बांधा समां

September 4, 2026

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम, 7 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने ध्वनि प्रदूषण, नकली शराब, राशन वितरण…

रतलाम पुलिस की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती, सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क हेतु 19 नए प्रशिक्षित आरक्षकों की तैनाती …थाना स्तर पर ही साइबर फ्रॉड, गुम मोबाइल, NCRP/1930 सहित साइबर शिकायतों में मिलेगी त्वरित सहायता…

September 7, 2026

भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन…105 वर्षों की विरासत ने दाहोद में रखा कदम; तीन दिवसीय आयोजन में भक्ति, संगीत और भारतीय संस्कारों का रहा संगम

September 7, 2026
Top Trending

रतलाम : निर्धारित डेसिबल से ज्यादा बजा डीजे तो होगी कार्रवाई, एसडीएम को इसकी जिम्मेदारी… नकली शराब की सही सूचना देने वाले को मिलेगा पुरस्कार

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम, 7 सितंबर (खबरबाबा. कॉम)। कलेक्टर अजय कटेसरिया ने ध्वनि प्रदूषण, नकली…

रतलाम पुलिस की साइबर सुरक्षा व्यवस्था को मिली नई मजबूती, सभी थानों की साइबर हेल्प डेस्क हेतु 19 नए प्रशिक्षित आरक्षकों की तैनाती …थाना स्तर पर ही साइबर फ्रॉड, गुम मोबाइल, NCRP/1930 सहित साइबर शिकायतों में मिलेगी त्वरित सहायता…

By EditorSeptember 7, 2026

रतलाम , 7 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)।वर्तमान समय में साइबर अपराधों में लगातार हो…

भारतीय परंपराओं और आध्यात्मिक आस्था के साथ दाहोद में हुआ DC JEWELLERS का शुभागमन…105 वर्षों की विरासत ने दाहोद में रखा कदम; तीन दिवसीय आयोजन में भक्ति, संगीत और भारतीय संस्कारों का रहा संगम

By EditorSeptember 7, 2026

दाहोद, 7 सितंबर(खबरबाबा. कॉम)। रतलाम की 105 वर्षों की गौरवशाली विरासत को…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.