रतलाम,2 मार्च (खबरबाबा. काम)। शनिवार दोपहर को नगर निगम से चौंकाने वाली खबर आई। स्थानान्तरित आयुक्त एस.के सिंह दोपहर करीब 3 बजे न्यायालय का स्थगनादेश लेकर रतलाम नगर निगम पंहुचे और फिर से आयुक्त की कुर्सी संभाल ली। बताया जा रहा है कि आयुक्त एसके सिंह को 14 फरवरी को रतलाम आयुक्त की पदस्थापना के संबंध में जारी हुए आदेश और रिलीविंग दोनों पर स्टे मिल गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राज्य शासन ने निगम आयुक्त एस के सिंह के स्थान पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के सतीश कुमार एस को रतलाम नगर निगम आयुक्त बनाया था। शासन ने सतीश कुमार को तो निगमायुक्त नियुक्त कर दिया था,लेकिन तत्कालीन निगमायुक्त एसके सिंह की नई पदस्थापना के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया था। इस उलझी हुई स्थिति में नवागत आयुक्त सतीश कुमार ने एकतरफा चार्ज लेते हुए पदभार ग्रहण कर लिया था।
बताया जा रहा है कि आयुक्त एसके सिंह ने इस मामले में न्यायालय के द्वार खटखटाए और न्यायालय से उन्हे स्थगनादेश प्राप्त हो गया। शनिवार दोपहर को श्री सिंह नगर निगम पंहुचे और उन्होने भी एकतरफा पदभार ग्रहण कर लिया। अब स्थिति यह है कि नगर निगम में दो-दो आयुक्त हो गए है। पुराने आयुक्त एसके सिंह ने कहा कि न्यायालय द्वारा उन्हे स्थगनादेश प्राप्त हुआ है। इसी तारतम्य में उन्होने कार्यस्थल पर ज्वाइनिंग दी है।
इस मामले में जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने खबरबाबा.काम को बताया कि इन परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय शासन विभाग के प्रमुख सचिव को प्रतिवेदन भेज कर मार्गदर्शन मांगा जाएगा। शासन के निर्देश मिलने पर उसी के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी। खबरबाबा.काम ने नवागत आयुक्त सतीश कुमार से भी उनका पक्ष लेने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
