रतलाम,2 मार्च (खबरबाबा. काम)। शनिवार दोपहर को नगर निगम से चौंकाने वाली खबर आई। स्थानान्तरित आयुक्त एस.के सिंह दोपहर करीब 3 बजे न्यायालय का स्थगनादेश लेकर रतलाम नगर निगम पंहुचे और फिर से आयुक्त की कुर्सी संभाल ली। बताया जा रहा है कि आयुक्त एसके सिंह को 14 फरवरी को रतलाम आयुक्त की पदस्थापना के संबंध में जारी हुए आदेश और रिलीविंग दोनों पर स्टे मिल गया है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों राज्य शासन ने निगम आयुक्त एस के सिंह के स्थान पर भारतीय प्रशासनिक सेवा के सतीश कुमार एस को रतलाम नगर निगम आयुक्त बनाया था। शासन ने सतीश कुमार को तो निगमायुक्त नियुक्त कर दिया था,लेकिन तत्कालीन निगमायुक्त एसके सिंह की नई पदस्थापना के लिए कोई आदेश जारी नहीं किया था। इस उलझी हुई स्थिति में नवागत आयुक्त सतीश कुमार ने एकतरफा चार्ज लेते हुए पदभार ग्रहण कर लिया था।
बताया जा रहा है कि आयुक्त एसके सिंह ने इस मामले में न्यायालय के द्वार खटखटाए और न्यायालय से उन्हे स्थगनादेश प्राप्त हो गया। शनिवार दोपहर को श्री सिंह नगर निगम पंहुचे और उन्होने भी एकतरफा पदभार ग्रहण कर लिया। अब स्थिति यह है कि नगर निगम में दो-दो आयुक्त हो गए है। पुराने आयुक्त एसके सिंह ने कहा कि न्यायालय द्वारा उन्हे स्थगनादेश प्राप्त हुआ है। इसी तारतम्य में उन्होने कार्यस्थल पर ज्वाइनिंग दी है।
इस मामले में जिला कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने खबरबाबा.काम को बताया कि इन परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय शासन विभाग के प्रमुख सचिव को प्रतिवेदन भेज कर मार्गदर्शन मांगा जाएगा। शासन के निर्देश मिलने पर उसी के मुताबिक कार्यवाही की जाएगी। खबरबाबा.काम ने नवागत आयुक्त सतीश कुमार से भी उनका पक्ष लेने की कोशिश की लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
Trending
- रतलाम: लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी रतलाम ग्रामीण एवं शहर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं से लेंगी आशीर्वाद
- रतलाम: विद्युत डीपी मे से आईल चोरी करने वाले दो आरोपियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार,दो की तलाश
- रतलाम: मुमुक्षु त्रिशला धम्मानी का आज्ञा पत्र आचार्य रामलालजी मसा के चरणों में भेंट
- रतलाम: 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को आयुष्मान योजना का लाभ दिलाने के लिए कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने भरा फॉर्म
- रतलाम: मतदान दिवस के पूर्व की जाने वाली कार्रवाई के संबंध में कलेक्टर ने जारी किए निर्देश
- रतलाम: भाजपा महिला सम्मेलन-महिला मतदाता जागरूक रही तो रतलाम में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
- रतलाम: भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने ली ग्रामीण विधानसभा में बैठक, कार्यकर्ताओं को किया संबोधित
- रतलाम: कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने प्रेस वार्ता कर वन मंत्री को घेरा, भाजपा पर भी साधा निशाना