रतलाम,13अप्रैल(खबरबाबा.काम)। अगरबत्ती सेल्स एवं मार्केटिंग का आफिस खोलकर युवाओं को ठगी का शिकार बनाने वाले पति पत्नी के खिलाफ पुलिस ने धोखाधडी का मामला दर्ज किया है। आरोपी पति पत्नी लाखो रूपये लेकर नो दो ग्यारह हो गए।
औद्योगिक थाना पुलिस सूत्रो के मुताबिक अलकापुरी स्थित एक रेस्टोरेंट के द्वितीय फलोर पर पेटलावद निवासी दशरथ तथा उसकी पत्नी रंजना द्वारा कार्यालय खोला गया। दंपति द्वारा वेबसाईट पर क्लासिक एंड कसेंक्शन पर आईडी खोल रखी ओर उसमें ज्वाईनिंग के लिए 6 हजार रूपये की बात कहीं जो रिफंडेबल थी। इस आईडी को देख कई युवक हामड़ के कार्यालय पहुचे ओर उन्होने ज्वाइनिंग ली। हामड़ दंपत्ति ने कई लोगो से 6-6 हजार रूपये लेने के बाद उन्हे लोन दिलाने के नाम पर 12 -12 हजार रूपये लिए ओर उसके बाद जब लोगो ने लोन की बात कही तो वह आजकल करता रहा। इसकी शिकायत परेशान होकर ग्राम धामेडी निवासी देवीदास पिता गुलाबदास बैरागी द्वारा की गई थी। पुलिस ने शिकायत की जांच करते हुए हामड दंपत्ति के खिलाफ धारा 420 ओर 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया।
———————
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
