नईदिल्ली,17अप्रैल। कांग्रेस ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के 3 उम्मीदवारों की एक ओर सूची जारी की है। भाजपा इंदौर के मामले में भले ही फिलहाल फैसला नहीं कर सकी हो लेकिन कांग्रेस ने यहां से पंकज संघवी को मैदान में उतार दिया है।
संघवी का नाम इंदौर से तय करने के अलावा लखनऊ से गृह मंत्री राजनाथ सिंह के सामने आचार्य प्रमोद कृष्णन और केसरगंज से विनय कुमार पांडेय को उम्मीदवार बनाया है।
पंकज संघवी इंदौर का ऐसा नाम है जिसे कांग्रेस अक्सर आजमाती रही है। वे सुमित्रा महाजन के सामने लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके है लेकिन पराजित हुए। 1983 में पार्षद का चुनाव जीते पंकज संघवी ने 1998 में सुमित्रा महाजन के सामने लोकसभा चुनाव लड़ा था। तब उन्हें 49 हजार 852 हजार वोटों से पराजय मिली थी। 2009 में संघवी ने भाजपा के कृष्णमुरारी मोघे के सामने महापौर चुनाव लड़ा, यह चुनाव भी वे करीब 4 हजार वोटों से हार गए थे। संघवी 2013 में इंदौर की 5 नंबर विधानसभा सीट से भी विधानसभा चुनाव करीब 12 हजार 500 वोटों से हार चुके है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
