रतलाम,26अप्रैल(खबरबाबा.काम)। अप्रैल में ही गर्मी अपना सितम ढाने लगी है। आज पारे ने इस सीजन का रिकार्ड तोड़ दिया। शुक्रवार को तापमान 43.4 डिग्री पर पहुंच गया जो कि इस सीजन में अब तक का सर्वोच्च है।
अप्रेल के अंतिम सप्ताह में गरमी ने कहर बरपाना शुरु कर दिया है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इसकी वजह से गर्मी ने पिछले पांच साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। सिर्फ अधिकतम नहीं बल्कि न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऐसे में सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। जो तापमान लोगों को मई के अंत में महसूस होता ऐसा अप्रैल में हो रहा है। शुक्रवार को तो पारे ने रेकार्ड ही तोड़ दिया।शहर का अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री रहा। तेज तेज गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को झुलसा दिया।
तापमान 43 पार , गर्मी से हर कोई परेशान
शुक्रवार को तापमान 43 पार पहुंच गया । इस दिन अधिकतम तापमान 43.4 न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तेज गर्मी की वजह से दिन में सड़क सूनी होने लगीं हैं। दिन ही नहीं रात के तापमान में भी वृद्धि हुई है। रात का तापमान भी 25 डिग्री से अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में गर्मी का प्रकोप और बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में गर्मी और भी भीषण रुप दिखाएगी। ऐसे में गर्मी आने वाले दिनों में लोगों को परेशान कर सकती है।
पिछले सात दिनों का तापमान
20 अप्रेल 37.6 20.2
21 अप्रेल. 38.2 18.8
22 अप्रेल 41 .0 21.0
23 अप्रेल 42.2 22.6
24 अप्रैल 42.6 23.2
25 अप्रैल 42.8 24.0
26 अप्रैल 43.4 25.2
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
