रतलाम,3अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जयंत विटामिंस उद्योग के श्रमिकों को बकाया भुगतान देने के लिए जिला प्रशासन ने बुधवार को जेवीएल उद्योग की जमीनों की नीलामी शुरू की । पहले दिन छह सर्वे नम्बर की भूमि छह करोड़ 97 लाख पचास हजार रूपए में नीलाम हुई।
नीलामी के लिए पुराने कलेक्टोरेट परिसर में निर्धारित समय पर से करीब चार घंटे देरी से बोली शुरू हुई। तहसीलदार गोपाल सोनी ने नीलामी की प्रक्रिया की । सुबह करीब साढ़े बारह बजे तक बोली लगाने वालो की डीडी जमा करने , रसीद एवं टोकन देने में समय चला गया । इसके उपरांत बोली लगने के पहले ही कुछ बोलीदारो ने निलाम की जाने वाली जमीन में मास्टर प्लान के अनुसार रोड़ प्रस्तावित होने की का हवाला देते कुछ सर्वे नम्बर को निलामी पर आपत्ति लेते हुए हटाने के लिए का आवदेन दिया। तहसीलदार गोपाल सोनी ने बोली को तीन बजे तक आपत्ति निराकरण होने तक टाल दी। इसके पूर्व टीएनएसी अधिकारियों से अभिमत लेकर सबंधित आपत्ति का परीक्षण कर उसे खारिज कर दिया गया। तीन बजे बोली शुरू हुई। पहली बोली सर्वे नम्बर 137 से शुरू हुई, जो कि 80 लाख में बिकी । बुधवार को सर्वे नम्बर 137/2/1, 137/2/2, 137/3/1, 138/2, 137/3/2 एवं 138/1 की नीलामी हुई। जिनसे कुल छह करोड़ 97 लाख से अधिक की राशि एकत्र की गई। शेष जमीन की बोली गुरूवार को लगेगी।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.