रतलाम,1अप्रैल(खबरबाबा.काम)। रतलाम से एक मामले की जांच के लिए निकली पुलिस टीम में शामिल सब इंस्पेक्टर द्वारा राजस्थान के उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में गोली चलाने और उसमें राजस्थान पुलिस के एक आरक्षक के घायल होने के मामले की जांच एसपी गौरव तिवारी ने जावरा सीएसपी अगम जैन को सौंप दी है। पुलिस टीम के साथ एक अन्य बाहरी व्यक्ति के साथ होने के मामले में एसपी ने पूरी टीम को भी लाइन अटैच कर दिया है।
ज्ञातव्य है कि ट्रक कटिंग के एक मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 29 मार्च को रतलाम पुलिस की एक टीम हरियाणा जाने के लिए निकली थी, जो रात में राजस्थान के उदयपुर जिले में रुकी थी।रतलाम पुलिस की टीम में साइबर प्रभारी उपनिरीक्षक विरेंद्र बंदवार, बिलपांक थाने के उपनिरीक्षक अमित शर्मा सहित रतलाम साइबर सेल के चार अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। सूरजपुर पुलिस थाने पर आमद देने के बाद रात को पुलिस टीम होटल में रुकी थी। रात करीब 12:30 बजे उप निरीक्षक वीरेंद्र बन्दवार टीम के बाहर के एक अन्य व्यक्ति के साथ कार में चले गए। इसके बाद देर रात एसआई बंदवार ने होटल में ठहरे अपने साथी पुलिसकर्मियों को फोन लगाकर सूचना दी कि कुछ लोग उसका पीछा कर रहे हैं। इस सूचना के बाद जवानों ने राजस्थान पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से मदद के लिए सूचना पहुंचाई थी। इस बीच पुलिस टीम के पास जानकारी आई की गोगुंदा के पास एसआई बंदवार ने पीछा कर रही राजस्थान पुलिस के वाहन पर गोली चला दी जो राजस्थान पुलिस के गोगुंदा थाने पर पदस्थ आरक्षक के पैर में लगी। इस घटना के बाद एसआई और उसके साथी व्यक्ति को वहां की पुलिस ने पकड़ लिया। एसपी गौरव तिवारी ने अनुशासन हीनता के मामले में एसआई विरेन्द्र को निलंबित कर दिया था।
संदिग्ध आचरण पर पूरी टीम लाइन अटैच
इस मामले के बाद जहां एसआई विरेंद्र बंदवार के बाहरी व्यक्ति के साथ कार में बाहर जाने को लेकर सवाल खड़े हुए,वहीं एक सेल्फी फोटो भी वायरल हुआ जिसमें रतलाम पुलिस की पूरी टीम के साथ में वह व्यक्ति नजर आ रहा है। एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि संदिग्ध आचरण को देखते हुए पूरी टीम को लाइन अटैच कर दिया गया है।
जावरा सीएसपी करेंगे मामले की जांच
एसपी गौरव तिवारी ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच उन्होंने जावरा सीएसपी अगम जैन को सौंपी है । जावरा सीएसपी गोली चलाने से लेकर टीम की गतिविधि और बाहरी व्यक्ति के साथ होने के पूरे मामले की जांच करेंगे।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
