रतलाम,4अप्रैल(खबरबाबा.काम)। राजस्थान में रतलाम पुलिस के सबइंस्पेक्टर द्वारा किए गए गोलीकांड की जांच के लिए जावरा सीएसपी अगम जैन गुरुवार शाम उदयपुर पहुंचे।
सूत्रों के अनुसार सीएसपी जैन शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती रतलाम सायबर के प्रभारी रहे वीरेंद्र बंदवार और वहां की पुलिस से चर्चा करेंगे। इसके पूर्व सीएसपी ने रतलाम में भी राजस्थान गई टीम में शामिल एसआई अमित शर्मा सहित चार अन्य पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किए है, जिनके द्वारा इस पूरे मामले में स्वयं को निर्दोष होना बताया जा रहा है।
सीएसपी जावरा आईपीएस अगम जैन घटना की रात हुए पूरे घटनाक्रम के बारे में विस्तृत रूप से उदयपुर पुलिस से जानकारी लेंगे। इसके साथ ही वह एसआई बंदवार से भी पूरी घटना की तस्दीक करेंगे। इसमें जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। सीएसपी को जांच अधिकारी नियुक्त किए जाने के बाद जांच ने भी गति पकड़ ली है। एसपी ने सीएसपी को हर बिंदु पर जांच के लिए निर्देशित किया है।
सभी की नजर
उदयपुर में हुई इस घटना को लेकर राजस्थान और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों के पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की भी इस पर सीधे नजर है। इसके पीछे कारण मामले में पुलिस द्वारा पुलिसकर्मी पर ही गोली चलाना रहा। एेसे में यह पूरा घटनाक्रम क्यो और कैसे घटित हुआ है, हर कोई इसकी विस्तृत जानकारी मांग रहा है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
