रतलाम,7अप्रैल(खबरबाबा.काम)। उदयपुर में रतलाम पुलिस के सबइंस्पेक्टर द्वारा किए गए गोलीकांड मामले की जांच के लिए वहां पहुंचे जावरा सीएसपी अगम जैन की जांच अभी भी जारी है । सूत्रों के अनुसार जांच में शुरुआती दौर में अभी तक सट्टे के लेन-देन की वसूली से जुड़े कोई तथ्य नहीं मिले है। पुलिस की जांच वैसे तो अभी जारी है लेकिन उस जांच में अब तक और क्या तथ्य निकलकर सामने आ रहे है, ये पुलिस भी खुलकर नहीं बता रही है। जांच पूरी होने के बाद भी स्पष्ट रूप से मामले का खुलासा हो सकेगा।
मामले की जांच के लिए उदयपुर गए सीएसपी जावरा अगम जैन की जांच अभी जारी है। सीएसपी जावरा मामले में हर पहलु की बारिकी से जांच करने में जुटे है। उनकी माने तो घटना की गंभीरता के चलते जांच में कोई भी तथ्य छूटे एेसा नहीं होने देने के लिए ही दो दिन से जांच के लिए वहां रूके हुए है। जैसे ही जांच पूरी हो जाएगी, वह रतलाम लौट आएंगे। वहां जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उन्हीं के आधार पर यहां मौजूद पुलिस टीम से भी जानकारी जुटाई जाएगी।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
