भोपाल, 17 अप्रैल। भोपाल लोकसभा सीट पर आखिरकार भाजपा उम्मीदवार को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लग गया है। भाजपा ने भोपाल सहित प्रदेश की चार सीटों पर उम्मीद्वारों की घोषणा कर दी है। अटकलों के अनुसार ही भोपाल से साध्वी प्रज्ञा को भाजपा ने दिग्विजयसिंह के खिलाफ उम्मीद्वार बनाया है।
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मध्य प्रदेश के लिए बीजेपी ने एक और लिस्ट में जारी कर दी है। साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार होंगी। साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने की अटकलें काफी दिनों से चल रही थीं। बुधवार सुबह उन्होंने भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचकर शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और भाजपा की ओपचारिक सदस्यता ली, जिसके बाद इन अटकलों ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया था। भोपाल के अलावा भाजपा द्वारा जारी सूची में गुना सीट से डा. के.पी यादव, सागर सीट से राज बहादुर सिंह और विदिशा सीट से रमांकात भार्गव को भाजपा ने उम्मीद्वार बनाया है। इंदौर सीट पर अभी भी भाजपा प्रत्याशी की अधिकृत घोषणा का इंतजार है।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
