राजगढ,13अप्रैल(खबरबाबा.काम)। राजगढ़ जिले के पचोर थाना अंतर्गत पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 15 किलो 200 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए है।
विदित हो कि लोक सभा निर्वाचन वर्ष 2019 के तहत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के पालन में पुलिस मुख्यालय द्वारा मध्यप्रदेश में लगातार सघनता से वाहन चेकिंग एवं आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चला रखा है। जिसके तहत जिला राजगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा द्वारा समस्त पुलिस बल को वाहनों की सघन चेकिंग एवं चुनावी परिदृश्य के चलते वाहनों मैं तय मात्रा से अधिक धन एवं संपत्ति का परिवहन करने एवं उक्त संबंध में वांछित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वैधानिक कार्यवाही करने संबंधी निर्देश दिए गए हैं ।जिस के परिपालन में थाना पचोर क्षेत्र अंतर्गत उदनखेड़ी पॉइंट पर थाना प्रभारी पचोर एवं एसएसटी टीम द्वारा सघन वाहन चेकिंग की जा रही थी रात करीब 11:00 बजे इंदौर तरफ से आ रही बस को रोककर बस की चेकिंग करने पर एक प्लास्टिक के थैले के अंदर अन्य 3 प्लास्टिक की थैलियों में चांदी के आभूषण पुलिस को बरामद हुए ।बस में बैठे यात्रियों, बस चालक एवं कंडक्टर से उक्त सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर किसी ने भी उक्त थैले को अपने स्वामित्व में होना स्वीकार नहीं किया गया ,जिस पर आगामी लोकसभा चुनाव में किसी प्रत्याशी द्वारा प्रलोभन हेतु वितरण के संदेह में उक्त 15 किलो 267 ग्राम चांदी के जेवरात को विधिवत जप्त किया गया। निश्चित रूप से इतनी भारी मात्रा में चांदी के जेवरात का परिवहन किया जाना संदेहास्पद होकर निर्वाचन आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है ।उक्त कार्रवाई में एफएसटी टीम प्रभारी कमलेश जैन, शिवकुमार शर्मा थाना प्रभारी पचोर सुनील श्रीवास्तव एवं उनकी टीम में उनि राजपाल सिंह राठौर, उनि जितेंद्र ,धर्मेंद्र, उनि अभय सिंह ,प्रधान आरक्षक जितेंद्र प्रधान ,आरक्षक दिलीप, आरक्षक विकास ,आरक्षक सुनील तथा सैनिक दयाल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
