रतलाम,16अप्रैल(खबरबाबा.काम)। सोमवार रात एवं मंगलवार दिन को जिले भर में आसमान से आफत बरसी । आधी रात को कई जगह तेज बारिश ने तरबतर कर दिया तो मंगलवार दोपहर कई गांवो में ओले भी गिरे । बारिश के साथ बिजली गिरने से जिले मे 24 घंटो में दो लोगो की मौत हो गई तो एक बालिका घायल भी हो गई।

सोमवार शाम को आंधी एवं बुंदाबांदी के साथ नामली क्षेत्र के ग्राम बाजेड़ा में 30 वर्षीय युवक समरथ गायरी की बिजली गिरने से मौत हो गई, तो मंगलवार दोपहर सरवन थाना क्षेत्र के ग्राम सेमलखेड़ा में बिजली गिरने से एक 12 वर्षीय बालिका तुलसी पिता मदनलाल की मौत हो गई , उसके साथ खेल रही ग्यारह वर्ष की शिवानी पिता देवीलाल घायल हो गई जिसका उपचार जारी है।
सोमवार रात को तेज बारिश से कृषि उपज मंडियो में खुले में निलामी में रखी फसले गीली हो गई । आधी रात में अचानक हुई बारिश से मंडी एवं गेहूं और चना समर्थन केंद्रों पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई भी हुई। बारिश की वजह से कई जगहो पर समर्थन मूल्य पर तुलने आए हजारों क्विंटल गेहूं गीले हो गए। वहीं जो गेहूं खुले में पड़ा था वह भी गीला हो गया। बारिश से जिले भर में जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को दोपहर को अचानक तेज हवा आंधी के साथ कुछ गांवों में ओले भी गिरे। जिससे खेतो में रखी फसले, पुशओ का भुसा भीग गया । किसानों ने बताया कि नान्दलेटा, हतनारा , मचुन , सहित अन्य आसपास के गांवों जहां गेंहू की फसल कटकर पड़ी थी , कहीं लहसून आदि भी खेतो में पड़ी थी लेकिन अचानक बारिश से नुकसान हुआ है।
Trending
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
- रतलाम: कुल्हाड़ी लेकर बैखोफ शराब दुकान में घुसे युवक, जमकर की तोड़फोड़, कमीशन और शराब न देने पर दी जान से मारने की धमकी
- रतलाम: जब विवाह समारोह में दिलवाया गया ‘आठवां वचन’, पर्यावरण संरक्षण का भी लिया संकल्प
