रतलाम,30अप्रैल(खबरबाबा.काम)। रावटी के पास कुंडियापाड़ा गांव में मंगलवार दोपहर एक ट्रेक्टर-ट्राली पलटने से एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए है। इनमें से 8 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रतलाम में भर्ती किया गया है। सभी लोग राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के पाटन थाना क्षेत्र के कदवाली गांव के निवासी है।
ये लोग एक परिजन की अस्थियां माही नदी में विसर्जित करने जा रहे थे। कुंडियापाड़ा घाट पर ड्राइवर ने तेज रफ्तार ट्रेक्टर को न्यूट्रल कर दिया था, इससे वह असंतुलित हो गया और पलटी खा गया। हादसे में महिला सजनबाई चारेल की मौके पर ही मौत हो गई। 20 से ज्यादा घायलों को रावटी अस्पताल लाया गया जहां से 8 गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया। सभी लोग आदिवासी परिवार से है। ये लोग बीमारी के कारण मौत का शिकार हुए धुलिया चारेल की अस्थियां विसर्जित करने माही नदी जा रहे थे। हादसे में मौत का शिकार हुई सजनबाई धुलिया चारेल के बड़े भाई की पत्नी है।
Trending
- रतलाम: मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की एक और कार्रवाई-स्विफ्ट कार से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
