रतलाम,25अप्रैल(खबरबाबा.काम)। जिले के रावटी थाना क्षेत्र स्थित नयन रोड पर गुरुवार रात दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों बाइक पर सवार कुल 3 लोगों की मौत हुई है जिसमें एक बच्ची भी शामिल है। घटना की सूचना पर पुलिस सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शवों को अस्पताल पहुंचाया।
रावटी थाना पुलिस के अनुसार घटना में एक बाइक पर सवार नरसिंह पाड़ा निवासी बबलू पिता मिश्री लाल बारिया उम्र 27 वर्ष की मौत हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार सेमल खेड़ी निवासी गुड्डा पिता जीतरा डामर उम्र 25 वर्ष व उसकी पुत्री लक्ष्मी उम्र 4 वर्ष की मौत हुई है। यह घटना रात करीब 7:45 बजे की है, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। तीनों शवों का पीएम शुक्रवार सुबह होने के बाद पुलिस शव परिजनों को सौंपेगी।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
