रतलाम,26अप्रैल(खबरबाबा.काम)। रावटी के पास नायन फंटा पर गुरूवार रात सड़क हादसे में 4साल की एक बालिका और दो युवकों की मौत के मामले में एक पेचिदगी ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी। एक मृतक के परिजनों ने बताया कि उनके दो बच्चें ओर नदारद है, इस सूचना के बाद पूरी रात पुलिस इलाके की खाक छानती रही। गनीमत रही कि दोनों बच्चें शुक्रवार सुबह सुरक्षित मिल गए है।
गुरूवार रात करीब 8 बजे रावटी के पास मोलावा और नायन फंटा केबीच मोटरसाइकिलों की आपस में टक्कर से सेमलखेड़ी निवासी गुड्डूपिता झितरा डामर और उसकी 4 साल की बेटी लक्ष्मी और दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार नरसीपाड़ा निवासी बबलू बारिया रावटी कीमौत हो गई थी। पुलिस ने तीनों के शवों को अस्पताल पहुंचाया, इसी बीच गुड्डू के परिजनों ने जानकारी दी कि गुड्डू के 2 बेटे भी नदारद है। वह लक्ष्मी(4साल) के साथ ही अंकेश (5साल) व गोपाल (6साल) को साथ लेकर घर से निकला था। उसकी पत्नी धोलावाड़ स्थित मायके में थी, यहीं वह बच्चों को ले जा रहा था। खुद लक्ष्मी भी घटनास्थल से करीब 40 फिट दूरी पर पड़ी मिली। दो बच्चों के नदारद होने की सूचना के बाद पुलिस अधिकारियों और परिजनों की चिंता बढ़ गई। पूरी रात इलाके में सर्चिंग की गई। इस क्षेत्र में काफी मांसाहारी जंगली जानवर भी है, ऐसे में दोनों बच्चों को ज्यादा खतरा था। हालांकि शुक्रवार सुबह परिजनों ने ही पुलिस को जानकारी दी। दोनों बच्चें सुबह 6 बजे सुरक्षित अपने घर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद वे घटनास्थल से पैदल अपने घर लौट गए थे। शुक्रवार सुबह रावटी अस्पताल में तीनों शवों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपूर्द कर दिए गए।
Trending
- रतलाम: शीतल तीर्थ कमेटी ने किया श्री आदित्य सागर जी महाराज मुनिश्री से निवेदन… अब रतलाम में भी गूंजेगी मंत्राक्ष की दिव्य ध्वनि
- बसंत पंचमी पर धूमधाम से मना रतलाम का स्थापना दिवस, मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा-रतलाम के विकास की नई गाथा लिखना है…पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी के नेतृत्व में निकली वाहन रैली
- रतलाम में स्कूलों का समय फिर से पुराने समयानुसार, 26 जनवरी से लागू होगा पुराना टाइम..शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
- रतलाम: जैन प्रीमियर लीग (JPL) का भव्य शुभारंभ 25 जनवरी को होगा,12 टीम होगी शामिल
- रतलाम: डिजिटल अरेस्ट कर 1.34 करोड़ की साइबर ठगी के मामले में पुलिस ने असम–जम्मू–पंजाब से 3 और आरोपियों को दबोचा…अब तक 12 आरोपियों की गिरफ्तारी
- रतलाम: श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में वसंत उत्सव का आयोजन-विद्या, बुद्धि और ज्ञान के उत्सव के रूप में मनाई गई बसंत पंचमी
- रतलाम:शहर के कस्तूरबा नगर क्षेत्र में चाइनीज मांझे से बुजुर्ग घायल, गला बचाने में चेहरे पर गंभीर जख्म, 5 टांके आए
- रतलाम: शहर में जीबीएस (गुलियन-बैरे सिंड्रोम) को लेकर सतर्कता, प्रशासन द्वारा सर्वे टीम गठित…सखवाल नगर निवासी बालक इंदौर में भर्ती
