गांधीनगर,23 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में 117 सीटों पर मतदान जारी है. आज गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर भी वोटिंग हो रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अहमदाबाद में वोट करने पहुंचे हैं. अहमदाबाद जाने से पहले पीएम मोदी ने गुजरात की राजधानी गांधीनगर में अपनी मां हीराबेन से मुलाकात की और उनका आशिर्वाद लिया. इसके बाद जब पीएम मोदी मीडिया से रूबरू हुए तो उन्होंने ‘भारत माता की जय’ का नारा लगाया.
पीएम मोदी को उनकी मां हीराबेन ने मीठा भी खिलाया. बता दें कि पीएम मोदी गांधीनगर संसदीय क्षेत्र के लिए वोट करेंगे. यहां से बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह चुनावी मैदान में हैं. अमित शाह गांधीनगर के निशान हाईस्कूल के बाहर मौजूद हैं. पोलिंग बूथ के बाहर भारी संख्या में लोग मौजूद हैं. लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने को बेताब हैं.
117 लोकसभा सीटों पर डाले जा रहे हैं वोट
बता दें कि लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में आज 13 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की 117 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं. इन 117 सीटों में जिन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में बंद हो जाएगा, उनमें बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के गांधीनगर से, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी केरल के वायनाड से, सपा नेता मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से, जया प्रदा और आजम खान यूपी के रामपुर से ताल ठोक रहे हैं. इस बार लोकसभा चुनाव में सात चरणों में वोटिंग हो रही है.
(साभार-एबीपी न्यूज)
Trending
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
- रतलाम: रेडक्रॉस सोसाइटी ने शासन से रतलाम में कैंसर यूनिट स्थापित करने की मांग की,मंत्री चेतन्य काश्यप को सौंपा मांग पत्र
