Close Menu
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
What's Hot

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

September 4, 2026

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook Instagram YouTube
Khabarbaba
SUBSCRIBE
  • All News
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • देश
  • सेहत
  • खेल
  • व्यापार
  • ⁠इकोनॉमी
  • विदेश
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
Khabarbaba
  • होम
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • इकोनॉमी
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • टेक्नोलॉजी
  • एंटरटेनमेंट
  • मनोरंजन
  • सेहत
Home » अपने माता-पिता से पूछो-आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरा कि नहीं?- पद्मभूषण श्रीमद्विजय रत्नसुन्दरजी
All News

अपने माता-पिता से पूछो-आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरा कि नहीं?- पद्मभूषण श्रीमद्विजय रत्नसुन्दरजी

SamagraBy SamagraApril 13, 2019No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Email Copy Link
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link Telegram WhatsApp

रतलाम,13 अप्रैल(खबरबाबा.काम)। हर माता-पिता बच्चे के जन्म पर मिठाईयां बांटते है, ढोल और बैंडबाजे बजवाते है। संतान बड़े होकर उपकारी माता-पिता के दुख का कारण बने, तो उसे सुख नहीं मिलेगा। अपने माता-पिता से पूछो कि मैं आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतरा कि नहीं? माता-पिता को आपके उपर अभिमान होना चाहिए। उत्तम के ह्दय में स्थान मिले, उपकारी के ह्दय में अभिमान हो, परिवार में सम्मान मिले और समाज में पहचान हो, तो सुख की वास्तविक अनुभुति मिलेगी।
यह बात राज प्रतिबोधक, पद्मभूषण, सरस्वतीलब्धप्रसाद, परम पूज्य आचार्य श्रीमद्विजय रत्नसुन्दर सूरीश्वरजी महाराज ने कही। वे सैलाना वालो की हवेली, मोहन टॉकीज में श्री देवसुर तपागच्छ चारथुई जैन श्रीसंघ, गुजराती उपाश्रय एवं श्री ऋषभदेवजी केशरीमलजी जैन श्वेताम्बर पेढ़ी द्वारा आयोजित 11 दिवसीय प्रवचनमाला को संबोधित कर रहे थे। प्रवचनमाला के पांचवे दिन सुख का सही पता कौन सा? विषय पर प्रेरक प्रवचन में आचार्यश्री ने कहा कि आचार पवित्र होगा, तो ही उत्तम ह्दय में स्थान मिलेगा। राम के ह्दय में हनुमान, श्री कृष्ण के ह्दय में सुदामा और भगवान महावीर के ह्दय में पुनिया श्रावक ने जो स्थान प्राप्त किया, ऐसा स्थान पाने का प्रयास सबको करना चाहिए। संसार में माता-पिता और गुरू परम उपकारी है, इनके ह्दय में आपके लिए अभिमान होना चाहिए। विडंबना है कि वर्तमान समय में माता-पिता के सामने ही युवावर्ग अपनी सीमाएं लांघता है। इससे उन्हें शर्म महसूस करना पड़ती है, जो चिंतनीय होकर आगे जाकर दुख का कारण बनती है।
 
आचार्यश्री ने कहा कि उत्तम ह्दय में स्थान आचरण से बनता है। उपकारी के मन में अभिमान हमारे व्यवहार से होगा, जबकि परिवार में सम्मान की प्राप्ति स्वभाव से होती है। समाज में पहचान के लिए उदारता जरूरी है। समाज में उसी की पहचान और पूंछ-परख होती है, जो उदार होता है। विडंबना है कि मोबाइल के इस युग ने आज आचरण, व्यवहार, स्वभाव और उदारता सभी को खत्म कर दिया है।  एक समय ऐसा था कि बेटा गलती करने से डरता था, लेकिन आज माता-पिता अपने बच्चों की गलती दिखाने से डर रहे है। पैसा आने के बाद क्या-क्या आया,यह सोचने के बजाए यह सोचे कि पैसा आने के बाद क्या-क्या चला गया। प्रसन्नता, पवित्रता, आत्मिक सुख और शांति कुछ नहीं बचे, इसलिए अपने आचरण से उत्तम ह्दय में स्थान, व्यवहार से उपकारी के मन में अभिमान, स्वभाव से परिवार में सम्मान और उदारता से समाज में पहचान पाने का प्रयास करे। सुख का सही रास्ता यही है। प्रवचनमाला में रविवार का विषय  जीना है, जीतना है कि जागना है, रहेगा। संचालन मुकेश जैन ने किया।

Follow on Facebook
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Email
Previous Articleस्वर्गीय आरिफ की स्मृति में रतलाम रत्न सम्मान की घोषणा, अलग-अलग क्षेत्रों के सात लोगों का होगा सम्मान
Next Article कांग्रेस ने जारी की 18 उम्मीदवारों की एक और सूची, मध्य प्रदेश के भी तीन उम्मीदवार
Samagra

Related Posts

रतलाम: प्रकरण दर्ज होने में एक माह तक की देरी, आदेश में महीनों लगने की शिकायत.. राजस्व न्यायालय की समस्याओं को लेकर कलेक्टर ने सुनी अधिवक्ताओं की बात,सुधार के दिए संकेत

August 23, 2026

जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा,मुख्य अतिथि के रूप में कलेक्‍टर अजय कटे‍सरिया करेंगे ध्‍वजारोहण…

August 14, 2026

रतलाम: गंदे नाले के पानी से सब्जियां धोकर बेचने वाला निकला सरकारी बाबू! वाणिज्यिक कर विभाग में क्लर्क की है नौकरी…विभाग ने थमाया नोटिस

July 16, 2026

रतलाम में एफडी धोखाधड़ी का खुलासा, बैंक का आउटसोर्स कर्मचारी समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

July 7, 2026

भोपाल: एएसपी राकेश‌ खाखा प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तमजी अवॉर्ड-2024 से सम्मानित होंगे….पहले भी मिल चुके है कई राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय सम्मान

June 2, 2026

422वें उर्स में सूफियाना रंग : ‘यह चमक-यह दमक सरकार तुम्हीं से है…’ पर झूम उठे उपस्थितजन…ख्वाजा खुदा सैयद दादाजी (शहीद) की दरगाह पर दो दिवसीय आयोजन, कव्वाली महफिल में देर रात तक बंधा समा

May 21, 2026
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Editors Picks
Latest Posts

Subscribe to News

Get the latest sports news from NewsSite about world, sports and politics.

Economy News

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व गृह मंत्री हिम्मत…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

September 4, 2026

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

September 4, 2026
Top Trending

शासन की समितियों में कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां जल्द हो, पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी ने सरकार और संगठन से की मांग

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व…

रतलाम: दिव्यांग विद्यालय के विद्यार्थियों ने श्री गुरु तेग बहादुर एकेडमी में सामूहिक रक्षाबंधन पर्व मनाया,एकेडमी के विद्यार्थियों को बांधे रक्षा सूत्र

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4सितम्बर (खबरबाबा. कॉम)।रतलाम जन चेतना परिषद द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यालय के…

रतलाम में बेखौफ चोरों का आतंक:अब PNT कॉलोनी में तीन बदमाशों द्वारा चोरी का प्रयास, सुने मकान के ताले तोड़े.. शोर मचाने पर किया पथराव, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात..

By EditorSeptember 4, 2026

रतलाम, 4 सितंबर (खबरबाबा.कॉम)। शहर में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने…

banner
khabarbaba logo new
Facebook WhatsApp Instagram YouTube

News

  • रतलाम
  • ⁠देश
  • राजनीति
  • ⁠इकोनॉमी
  • खेल
  • टेक्नोलॉजी
  • शिक्षा

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Sponsored News
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy
  • Work With Us

Contact

  • Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
  • info@khabarbaba.com
  • Managed By -
    Rajesh Jain
    Sourabh Kothari
    Samagra Jain

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.