नई दिल्ली,9अप्रैल(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 11 अप्रैल को होगा . पहले चरण में 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोटिंग होगी. यानी इस दिन लोकसभा चुनाव की 543 सीटों में से 17 फीसदी सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी.
इन 91 सीटों में आरएलडी सुप्रीमो अजित सिंह और एएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की सीटें भी शामिल हैं. इस बार लोकसभा चुनाव में सात चरणों में वोटिंग होगी. आखिरी चरण के तहत 19 मई को वोट डाले जाएंगे और 23 मई को नतीजे आएंगे. आइए सबसे पहले नज़र डालते हैं पहले चरण की वोटिंग को लेकर खास बातें.
पहला चरण- महत्वपूर्ण बातें
पहले चरण में जिन 20 राज्यों में वोटिंग होगी, उसमें दो केंद्र शासित प्रदेश भी शामिल हैं.
पहले चरण की 91 सीटों पर कुल 1279 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
इन 1279 उम्मीदवारों में महिलाओं का आंकड़ा सिर्फ 89 है.
पहले चरण में साल 2014 के लोकसभा चुनाव में 72.12 फीसदी वोटिंग हुई थी.
8 अप्रैल 2019 तक इन 91 सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 रैलियां और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 20 रैलियां की हैं.
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.