इंदौर,24मई। इंदौर जिले के सांवेर तहसील में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में कार में दम घुटने से तीन सगे भाई-बहन की मौत हो गई। यह तीनों कार में खेल रहे थे, उसी दौरान अंदर से दरवाजा बंद कर लिया, जो बाद में उनसे नहीं खुला। करीब दो घंटे बादवहां से गुजरते कुछ लोगों ने कार के अंदर बच्चों को देखा।तीनों बेसुध थे। लोगों ने कार का लॉक तोड़कर दरवाजा खोला और बच्चों को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, हादसासांवेर के वार्ड-2 स्थित चंद्रभागा में हुआ। यहां रहने वाले पवन के तीन बच्चे प्रतीक (2), बुलबुल (4) और पूनम (5) रोज की तरह आंगनवाड़ी जाने के लिए सुबह 8 बजे घर से निकले थे। लेकिन,आंगनवाड़ी जाने की बजाए वह घर के पासखड़ी पुरानी कार में खेलने के लिए दरवाजा खोलकर उसके अंदर चले गए।
आशंका है कि खेलने के दौरान बच्चों ने कार का दरवाजा अंदर से लॉक कर लिया। कुछ देर बाद जब बच्चों को गर्मी लगी होगी तो उन्होंने दरवाजा खोलने का प्रयास किया होगा। लेकिन, वह सफल नहीं हुए। करीब दो घंटे से अधिक समय तक कार में बंद रहने के कारण दम घुटने से तीनों बच्चों की मौत हो गई।परिजनों के बताया बच्चे अक्सर कार में खेलने के लिए जाया करते थे। फिलहाल,पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दमोह में तालाब में मिले तीन बच्चों के शव
एक अन्य घटना में दमोह में तालाब में तीन बच्चों के शव मिले हैं। मामला हटाथाना स्थित रशोता गांव का है। बच्चों की उम्र 10 से 12 वर्ष है। बताया जा रहा है कि ये तीनों गांव में एक शादी में शामिल होने आए थे। अभी साफ नहीं हो पाया है कि ये तालाब में कैसे डूबे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Related Posts
Add A Comment
Contact
- Office address :- 19, Dr. Devisingh Colony Opposite New court , Ratlam MP
- info@khabarbaba.com
-
Managed By -
Rajesh Jain
Sourabh Kothari
Samagra Jain
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 Khabarbaba. All Right Reserved Designed by Brandistan.