सूरत, 24मई।सूरत के एक वाणिज्यिक परिसर में शुक्रवार दोपहर भीषण आग लग गई, हादसे के बाद ‘कोचिंग क्लास’ के छात्रों जान बचाने के लिए इमारत से कूदे जिससे अब तक करीब 15 बच्चों की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि तक्षशिला परिसर की तीसरी और चौथी मंजिल पर आग लगी। टीवी चैनलों पर दिखाई जा रही वीडियो में छात्र इमारत की तीसरी और चौथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं।
अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 19 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया और आग पर काबू पाने के लिए दो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म भी बनाए गए हैं। स्थानीय लोग भी बचाव अभियान में अधिकारियों की मदद कर रहे हैं।
दमकल अधिकारियों ने बताया कि छात्रों ने आग से बचने के लिए तीसरी और चौथी मंजिल से कूदना शुरू कर दिया था। कई घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया है। आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया। उन्होंने कहा कि गुजरात सरकार से बात करके हर संभव मदद की जाएगी।
(साभार-अमर उजाला)
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
