9 मई (खबरबाबा. काम)। रतलाम लोकसभा सीट के ग्राम धराड में कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में आयोजित सभा के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा रुपए बांटने का विडीयो सोशल मीडीया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस मामले में सहायक रिर्टनिंग अधिकारी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष और कार्यवाहक अध्यक्ष को नोटिस जारी किए है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम धराड में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में गुजरात के हार्दिक पटेल की सभा का आयोजन किया गया था। इस सभा के बाद कांग्रेस नेताओं द्वारा नोट बांटे जाने का विडीयो सोशल मीडीया पर वायरल होने लगे। सोशल मीडीया में वायरल हो रहे विडीयो में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष राजेश भरावा और कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा लोगों को नोट बांटते हुए दिखाई दे रहे हैं।
सोशल मीडीया पर यह विडीयो वायरल होने के बाद भाजपा के विधि प्रकोष्ठ प्रभारी दशरथ पाटीदार द्वारा इस बात की शिकायत चुनाव आयोग को की गई है। श्री पाटीदार ने बताया कि धराड़ में दोपहर को कांग्रेस की सभा आयोजित हुई थी। इस सभा के बाद कांग्रेस नेताओ द्वारा मतदाताओं को नोट बाटे गए। इस बात की शिकायत चुनाव आयोग को ऑनलाइन दर्ज करवाई गई है।
इधर सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए सहायक रिटर्निग अधिकारी ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश भरावा और कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश शर्मा को नोटिस जारी कर इस मामले में 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
