रतलाम,24मई(खबरबाबा.काम)। लोकसभा चुनाव में देश में भाजपा की हुई प्रचंड जीत पर शहर में अनूठे तरीको से जश्न मनाया गया । शुक्रवार को जीत के जश्न की तीन तस्वीरें सामने आयी । आस्था स्थल कालिका माता मंदिर परिसर से लुढ़कते हुए बलराम मीणा (लुड़कन बाबा) सैलाना रोड स्तिथ राम मंदिर पहुंचे ।
50 की उम्र और 40 डिग्री तापमान से तपती सड़क , और चुभन भरी धूप के कहर की चुनोती की परवाह नहीं करते हुए बलराम मीणा उर्फ लुड़कन बाबा ढोल की धाप पर निकल पड़े । लुड़कन बाबा ने बताया उन्होंने केंद्र में फिर मोदी सरकार बनने पर लुड़क कर यात्रा निकालने का संकल्प लिया था ।

–– चाय का जश्न
देश मे एक बार फिर मोदी सरकार काबिज़ हुई है । मोदी जी ने अपने जीवन मे चाय भी बेची है , ऐसे में जीत पर चाय का जश्न मनाते हुए त्रिपोलिया गेट पर चाय विक्रेता भरत कुमावत ने ग्राहकों को फ्री में चाय पिला कर जीत पर जश्न मनाया ।

कटिंग फ्री
इधर नरेन्द्र मोदी की जीत पर जश्न मनाते हुए सेलुन कारोबार से जुड़े संजय नारायण सेन ने ग्राहक की शेविंग ( दाढ़ी ) और कटिंग मुफ्त में बनाई है । संजय का कहना है कि मोदी जी की जीत देश के ईमानदारी और सच्चाई की जीत है । इस जीत के उत्सव पर आज हमारा व्यापार मोदी जी के नाम है।
Trending
- रतलाम: शहर के कई मार्गों पर सुबह से रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर समयबद्ध प्रतिबंध,एक माह तक रहेगा आदेश प्रभावी
- रतलाम: जंगल में जुआ खेलते 5 आरोपी गिरफ्तार,54 हजार नकद व 10 बाइक जब्त…2 कि.मी. पैदल चलकर दबिश के लिए पहुंची पुलिस
- रतलाम: मलेनी नदी में नाव पलटी, युवक लापता,दो ने तैरकर बचाई जान, एक का अब तक सुराग नहीं, कल सुबह से फिर शुरू होगा रेस्क्यू
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई-तीन जिलों में चेन स्नैचिंग व लूट की वारदात करने वाला गिरोह गिरफ्तार,चार आरोपी पकड़े गए
- रतलाम के औद्योगिक विकास को मिले नये पंखइन्वेस्टमेंट जोन में चार और यूनिटों को 150 हेक्टेयर भूमि आवंटित – मंत्री चेतन्य काश्यप….कुल 11950 करोड़ का निवेश, 6500 लोगों को मिलेगा रोजगार
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर “सुर-अर्पण” का भव्य आयोजन आज, 42वां वर्ष-भीमेश्वर महादेव मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान और संगीतमय भक्ति संध्या
- रतलाम: महाशिवरात्रि पर निकली सम्मान साफा वाहन रैली,रतलाम में भक्ति और उत्साह का अनूठा संगम
- रतलाम: 27 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने नामली थाने के बाहर रखा शव, भाई की शिकायत पर 5 के खिलाफ केस दर्ज
