रतलाम,10 मई (खबरबाबा. काम)। बदनावर से रतलाम के रास्ते में अंबोदिया फंटे पर सवारियों को उतार रही एक निजी यात्री बस को पीछे से आ रहे कंटेनर ने जोरदार टक्कर मारी। इस टक्कर से बस दो तीन पलटियां खा गई और बस में सवार 21 यात्री घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,बदनावर रतलाम के बीच चलने वाली मां कंवलका बस सर्विस की एक बत्तीस सीटर बस बदनावर से रतलाम की ओर जा रही थी। सुबह करीब साढे दस बजे बस अंबोदिया फंटे पर रुकी थी और अंबोदिया जाने वाले यात्री बस में से उतर रहे थे। उसी समय पीछे से एक अन्य निजी बस निकली और इस बस के पीछे से आ रहे कंटेनर ने खडी बस को टक्कर मार दी।
कंटेनर की इस टक्कर में बस दो तीन पलटियां खा गई और बस में बैठे कुल 21 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 पुरुष 06 महिलाएं और तीन बच्चे शामिल है। घायलों को तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर है। बिलपांक पुलिस ने कंटेनर चालक के विरुध्द मामला दर्ज कर लिया है।
Trending
- रतलाम: मादक पदार्थ के खिलाफ पुलिस की एक और कार्रवाई-स्विफ्ट कार से 200 ग्राम एमडी ड्रग्स जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
