रतलाम,28मई(खबरबाबा.काम)। स्टेशन रोड पर सोमवार शाम को बाइक पर आए दो युवकों ने एचडीएफसी बैंक के सामने अनाज व्यापारी के कर्मचारी पर मिर्च स्प्रे छिड़क कर 15 लाख का बैग लूटने की कोशिश की। आंख में जलन होने के बावजूद कर्मचारी ने सतर्कता बरती और स्कूटर तेज भगाकर पास स्थित जूते के शोरूम में घुस गया।
जानकारी के अनुसार अनाज मंडी की फॉर्म शिवम ट्रेडर्स के एकाउंटेंट जितेंद्र पिता मोहनलाल जैन अनाज खरीदी का भुगतान करने के लिए सोमवार शाम को एचडीएफसी बैंक से 15 लाख निकालकर बेग में रखे और स्कूटर से जा रहे थे।जैन मंदिर के पास पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने जितेंद्र के चेहरे पर स्प्रे कर दिया ।आंखों में जलन होने ही जितेंद्र ने स्कूटर भगा दिया ,आंखों की जलन बढ़ने लगी तो स्कूटर खड़ा कर एक शोरूम में घुस गए। यह देख आरोपी युवक बाइक पर भाग गए। घटना के बाद जितेंद्र ने व्यापारी को सूचना देकर स्टेशन रोड थाने जाकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Trending
- रतलाम : विधायक कार्यालय और मकान में हुई चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, 3.60 लाख के सोने के आभूषण बरामद,4 और आरोपियों की तलाश
- अच्छी खबर-रतलाम सर्जन्स एसोसिएशन को उत्कृष्ट कार्यों के लिए लगातार दूसरी बार राज्य स्तरीय सम्मान
- इंदौर ग्रामीण का प्रभारी बनने पर पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का कुशाभाऊ ठाकरे मंडल ने किया स्वागत-सम्मान, आज भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात
- रतलाम: बिना नंबर वाहनों पर पुलिस की कार्रवाई,शहर में विशेष चेकिंग अभियान शुरू
- रतलाम: सुश्राविका सोहन देवी का 94 वर्ष की आयु में निधन, ज्येष्ठ पुत्र इन्दर लुणावत ने दी मुखाग्नी
- रतलाम : फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य में लापरवाही पर 21 पटवारियों का एक दिवस का वेतन रोका गया
- रतलाम: 9 करोड़ के एक इंजेक्शन पर टिकी 3 साल की मासूम बच्ची की ज़िंदगी, रतलाम के समाजसेवी मदन सोनी भी सहायता के लिए आगे आए…17 फरवरी को रतलाम में होगा यह काम…
- रतलाम पुलिस की कंजर डेरों पर बड़ी कार्रवाई,60 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त, 1500 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट
