मंदसौर,30अप्रैल(खबरबाबा.काम)। मंदसौर जिले के सीतामउ में बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितयों में एक एसएएफ जवान का शव बरामद किया गया है। उसे गोली लगी थी। माना जा रहा है कि बंदूक साफ करते समय गोली चलने से उसकी मौत हुई है, हालांकि इस तथ्य की फिलहाल पुलिस अधिकारियों ने पुष्टी नहीं की है।
सीतामउ थाना क्षेत्र के ग्राम खेजड़िया स्थित चौकी पर तैनात एसएएफ जवान रवि यादव का शव बुधवार सुबह करीब 4 बजे साथी पुलिसकर्मियों ने देखा। सूचना मिलते ही मौके पर एसपी विवेक अग्रवाल, सीतामऊ एसडीओपी ओपी शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। सुबह आठ बजे जवान का शव सीतामऊ अस्पताल लाया गया।
गौरतलब है कि जवान रवि यादव ने दो दिन पहले सीतामऊ थाना क्षेत्र के ग्राम खेजड़िया में लूट के इरादे से घूम रहे 7 से 8 कंजरों का मुकाबला उन्हें भगा दिया था। कंजरों ने हवाई फायर व पथराव किया था। उसके बाद भी रवि यादव व अन्य जवानों ने पीछा किया तो कंजर दो बाइक छोड़कर राजस्थान तरफ भाग गए थे। बुधवार सुबह जवान का शव चौकी के बाहर सीतामऊ-सुवासरा मार्ग पर पड़ा मिला। इसके घटना के दो दिन बाद ही जवान की गोली लगने से मौत को पुलिस संदिग्ध मानकर चल रही है।
Trending
- रतलाम:गिट्टी खदान के लिए आबंटित जमीन का सीमांकन करने गए सरकारी दल पर पथराव,गोफन चलाए, पुलिसकर्मी और पटवारी घायल… डीडीनगर थाना क्षेत्र के सरवनी खुर्द का मामला
- रतलाम: 15 घंटे से अधिक समय तक चली एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पर कार्रवाई,10 किलो से अधिक एमडी जब्त,घर में मिले मोर। हथियार, वाहन,केमिकल बरामद…एसपी अमित कुमार ने आनलाईन प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया पूरे मामले का खुलासा
- जिला रेडक्रॉस चेयरमैन प्रीतेश गादिया ने किया जावरा रेडक्रॉस कार्यालय का निरीक्षण, गतिविधियों की ली जानकारी
- रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई: एसपी अमित कुमार के निर्देशन में एमडी ड्रग्स फैक्ट्री का पर्दाफाश, मादक पदार्थ के साथ हथियार भी बरामद, मोस्ट वांटेड सहित 16 लोग पकड़ाए
- रतलाम:अभ्यास कॅरियर इंस्टीट्यूट में नीट (NEET) की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए नवीनतम पैटर्न पर विशेष टेस्ट सीरीज का आयोजन
- रतलाम: ज्वेलर्स का सोना लेकर बंगाली कारीगर के भागने के मामले में रतलाम पुलिस की प. बंगाल में दबिश, घर पर मिला ताला
- रतलाम: सैलाना रोड पर ढाई घंटे चक्काजाम, एक्सीडेंट में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन, चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग
- रतलाम: फिर हुई चाकूबाजी – दोस्तों के साथ कैफे पर गए दसवीं कक्षा में पढ़ रहे किशोर पर 4 नाबालिगों ने किया चाकू से जानलेवा हमला
